फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   491 people vaccinated in kinnaur

कड़ाके की ठंड में भी 491 बच्चों ने लगवाई वैक्सीन

Wed, 05 Jan 2022 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
491 people vaccinated in kinnaur
किन्नौर जिले में कड़ाके की ठंड में भी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार। - फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि जिले में तीसरे दिन 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 491 बच्चों का टीकाकरण किया गया है। अभी तक 1554 बच्चों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। हालांकि बर्फबारी और कड़ाके की ठंड से टीकाकरण अभियान में मुश्किलें आ रही हैं।
विज्ञापन

जिला टीकाकरण अधिकारी किन्नौर डॉ. अन्वेषा नेगी ने बताया कि किन्नौर में बुधवार को 7 टीकाकरण केंद्रों पर ज्यादा हिमपात और ठंड होने के कारण टीकाकर अभियान नहीं चलाया जा सका। कल्पा, सापनी, चांगो, शलखर, लियो, हांगो और नाको में मौसम साफ होते ही टीकाकरण किया जाएगा। कड़ाके की ठंड होने के बावजूद भी बच्चों में साहस और टीका लगाने का जज्बा देखने को मिला।
विज्ञापन

रिब्बा में 31, केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ में 97, किल्बा में 38, डीएवी स्कूल रिकांगपिओ में 27, टापरी में 133, निचार में 64 और चगांव में 101 बच्चों ने कोविड वैक्सीन की डोज ली है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने कहा कि अगर वीरवार को जिले में बर्फबारी हुई तो पूह खंड में चल रहे टीकाकरण अभियान को रोका जाएगा। सूची के तहत वीरवार को जिले के ज्ञाबुंग, कानम, नेसंग, मूरंग और ठंगी क्षेत्र में टीकाकरण अभियान चलाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed