फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   लामा की हत्या कर भागे दो दोषियों को उम्रकैद

लामा की हत्या कर भागे दो दोषियों को उम्रकैद

Sun, 02 Dec 2018 08:31 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश किन्नौर (रामपुर) की अदालत ने हत्या और चोरी के आरोप सिद्ध होने पर नेपाली मूल के दो लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषियों को 25-25 हजार रुपये का जुर्माने भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषियों को नौ माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीएस सम्याल ने यह फैसला सुनाया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 13, 14 नवंबर 2013 में हांगरंग वैली स्थित तिरासंघ बौद्ध मंदिर में कुछ अज्ञात लोग आए। उन्होंने यहां रहने वाले बौद्ध भिक्षु दोरजे लंडुप की हत्या कर उसका शव स्पीति नदी के किनारे एनएच पांच पर फेंक दिया। मंदिर में रखी बेशकीमती मूर्ति चोरी कर मौके से फरार हो गए। पुलिस की लंबी तफ्तीश के बाद भी जब कोई सुराग नहीं लगा तो यह मामला स्टेट सीआईडी को सौंपा गया। सीआईडी की छानबीन के बाद हत्या और चोरी में संलिप्त नेपाली मूल के कमल सिंह पुत्र रतन सिंह और बलबीर सिंह निवासी नेपाल को दिल्ली से दबोचा लिया। इस दौरान दोनों आरोपी नेपाल भागने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि इनसे देवता की बेशकीमती मूर्ति बरामद नहीं हो पाई, जो इन्होंने एक व्यक्ति जिसे उद्घोषित अपराधी करार दिया गया है को बेची थी।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने शनिवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हत्या और चोरी में संलिप्त दोषियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 120बी के तहत उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा दोषियों को 25 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषियों को नौ माह का साधारण कारावास भुगतना होगा। वहीं दोषियों को भादंसं की धारा 392 और धारा 120-बी के तहत 10 वर्ष की सजा सुनाई है। 25 हजार रुपये जुर्माना किया गया है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषियों को नौ माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। सरकार की ओर से इस मामले की पैरवी जिला अटॉर्नी सुरेश हेटा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed