{"_id":"5b211c5b4f1c1b214d8b623b","slug":"41528896603-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मढ़ारली में दो मंजिला मकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मढ़ारली में दो मंजिला मकान में लगी आग
Updated Wed, 13 Jun 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। महैंदली-टिक्कर सड़क पर मढ़ारली में बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे दो मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। घटना में पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। परिवार के सदस्यों ने मकान से धुआं उठता देख तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन केंद्र को दी। 11 बजे अग्निशमन केंद्र को हादसे की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट से आग लगी।
सूचना के बाद करीब 12 बजे दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। तब तक आसपास के लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। मकान जय सिंह चौहान व नरेण सिंह चौहान का है। अग्निशमन केंद्र के स्टेशन अधिकारी सेवक राम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके के लिए रवाना हो गया था। आग लगने की सूचना उन्हें शिमला कार्यालय से मिली। आग पर काबू पा लिया गया है। आग से मकान को करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।