{"_id":"5a61fd5d4f1c1b1d368b552f","slug":"41516371293-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में झुलसी महिला की मदद को आगे आए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग में झुलसी महिला की मदद को आगे आए लोग
Updated Fri, 19 Jan 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी (कुल्लू)। आनी खंड की दलाश पंचायत के गोहान गांव में बीते मंगलवार को जंगल में फैली आग पर काबू पाने के दौरान झुलसी ओलवा गांव की गीता देवी (33) पत्नी नरेश कुमार को आईजीएमसी शिमला से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। जिंदगी और मौत से जूझ रही दो छोटी-छोटी बच्चियों की मां का इलाज करवाने के लिए आनी की सचेत संस्था समेत कई लोग आगे आए हैं।
संस्था के अध्यक्ष डोला सिंह चौहान और प्रबंध निदेशक जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि संस्था के सदस्यों स्वरूप ठाकुर, गुड्डू ब्रह्मचारी, गौरव मल्होत्रा, चमन शर्मा, लाल सिंह, दिवेन, सेना ठाकुर, दिवान चंद, अनूप शर्मा, प्रवीण चौहान, पंकज आदि ने सोशल मीडिया से भी अन्य लोगों को मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया था। इसके बाद बाहरी जिलों, राज्यों और यहां तक कि विदेशों में रह रहे आनी विस क्षेत्र के लोगों ने मदद को हाथ बढ़ाया है। संस्था की अपील पर डीसी कुल्लू यूनुस ने तुरंत संस्था से संपर्क कर महिला की पूरी डिटेल मांगी। मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विनय सिंह ने भी संस्था को आश्वासन दिया है कि महिला के इलाज में सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी।