फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   आनी अस्पताल में बेड तो बढ़ा दिए, सुविधाएं नहीं दीं

आनी अस्पताल में बेड तो बढ़ा दिए, सुविधाएं नहीं दीं

Thu, 26 Oct 2017 10:10 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
हरिकृष्ण शर्मा
विज्ञापन

आनी(कुल्लू)।
आजादी के सात दशक बीत जाने के बाद भी आनी विस क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पाई हैं। यहां सरकार ने करीब दो साल पूर्व आनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा बढ़ाकर सिविल अस्पताल किया। इसे 30 से 50 बेड किया जा चुका है। लेकिन अभी सिर्फ ये कागजों में ही बन पाया है जबकि अस्पताल की मौजूदा हालत अभी कोसों दूर हैं।
इतना ही नहीं, आनी अस्पताल में अल्ट्रासांउड मशीन भी दो सालों से खराब हैं। दशकों पुराना एक्सरे प्लांट की जगह अभी तक नया प्लांट भी नहीं लगाया जा सका है। आनी अस्पताल आनी, करसोग क्षेत्र की करीब साठ हजार जनता को स्वास्थ्य सेवाएं दे रहा है। ऐसे में यहां की जनता अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग अरसों से कर रहा है। बिना विशेषज्ञों के यहां के मरीजों को अस्पताल होते हुए भी शिमला या कुल्लू का सफर करने को मजबूर रहना पड़ता है। ऐसे में बाहरी अस्पतालों को जाने वाले लोगों को कई आर्थिक और अन्य परेशानियों से दो चार होना पड़ता है। क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक संगतराम कायथ, सुधीर शर्मा, संतोष, टिंकु शर्मा, श्यामदास, सेना ठाकुर, डोला सिंह का कहना है कि हर पांच साल बाद चुनाव आते हैं। लेकिन हर बार आनी अस्पताल में सुविधाएं उपलब्ध करवाने का मुद्दा चुनावों तक ही सीमित होकर रह जाता है। लोगों ने नेताओं से मांग उठाई है कि आनी विस क्षेत्र को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने की पहल की जाए। जो भी नुमाइंदा विस क्षेत्र से चुनकर जाता है वो स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के मुद्दों को प्रमुखता से उठाए।
विज्ञापन

इस बारे में बीएमओ आनी डॉ. रणजीत का कहना है कि आनी को अल्ट्रासांउड मशीन टेंडर प्रक्रिया के बाद मिलेगी। जबकि मौजूदा अभी 30 बेड है। अस्पताल 50 बेड का कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed