फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   40 lakhs apple boxes production in kinnaur

Rampur Bushahar News: किन्नौर में इस बार रिकॉर्ड 40 लाख पेटियों का उत्पादन

Tue, 22 Nov 2022 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर में इस बार रिकॉर्ड 40 लाख सेब की पेटियों का उत्पादन हुआ है। हालांकि सेब के अच्छे दाम नहीं मिलने से बागवानों को इस बार जरूर निराश होना पड़ा लेकिन अच्छे उत्पादन में इसमें कहीं न कहीं महरम लगाने का काम जरूर किया है।
विज्ञापन

बागवानी विभाग के मुताबिक बीते वर्ष जिले में 24,33,907 सेब की पेटियों का उत्पादन हुआ था। वहीं इस बार जिले में 40,84,772 सेब की पेटियां देश और प्रदेश की विभिन्न मंडियों में भेजी जा चुकी हैं। अब जिले में सेब सीजन खत्म होने के कगार पर है। ऐसे में इक्का दुक्का गाड़ियां ही अब दिल्ली की आजादपुर मंडी और अन्य मंडियों के लिए भेजी जा रही है। इसको देखते हुए
विज्ञापन

चौरा में सेब की गाड़ियों के पंजीकरण के लिए खोल गए नियंत्रण कक्ष को भी बंद कर दिया गया है।
बागवानी विभाग किन्नौर के मुताबिक जिले के निचार ब्लॉक से 11,01908 सेब की पेटियों और 13,394 सेब के बैग, कल्पा ब्लॉक से 13,05819 सेब की पेटियां और 28,447 सेब के बैग और पूह ब्लॉक से 16,77,044 सेब की पेटियां और 405 बैग बागवानों ने देश की विभिन्न मंडियों में भेजी हैं। इन आंकड़ों के अनुसार किनौर के बागवानों ने पिछले चार चार महीने के भीतर बिथल में अभी तक 17,4939 पेटियां, दिल्ली मंडी में 15,4847 और चंडीगढ़ में 10,77,713 सेब की पेटियां भेजी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतनपुर मंडी में अभी तक सेब की 4,3787 पेटियां, शिमला मंडी में 6,2675, सोलन मंडी में 9,7644, दिल्ली मंडी में 1,54847, मुंबई मंडी में 5,35494, सैंज मंडी में 1,2519, मतियाना मंडी में 6,6701, परवाणु मंडी में 2,48444, नारकंडा मंडी में 2,45594, खेगसू मंडी में 1,844 सेब की पेटियां भेजी गई हैं। बागवानी विभाग किन्नौर के उपनिदेशक राजेंद्र वर्मा ने बताया कि जिले अब सेब सीजन समाप्त हो गया है। जिले में बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार रिकॉर्ड सेब का उत्पादन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed