फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   33 rural routes of Rampur including NH in Narkanda and Jalori Jot are stalled

Rampur Bushahar News: नारकंडा और जलोड़ी जोत में एनएच समेत रामपुर के 33 ग्रामीण रूट ठप

Tue, 27 Jan 2026 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
33 rural routes of Rampur including NH in Narkanda and Jalori Jot are stalled
नारकंडा में मंगलवार को हुई ताजा बर्फबारी, यातायात अवरुद्ध। संवाद
. बर्फबारी के पांच दिन बाद भी ग्रामीण रूटों पर थमी वाहनों की रफ्तार
विज्ञापन

. रामपुर-रोहड़ू, ननखड़ी सहित दर्जनों ग्रामीण रूट नहीं हो पाए बहाल

. रामपुर से शिमला वाया बसंतपुर-मशोबरा होकर भेजी जा रही निगम की बसें

. बस सेवाएं प्रभावित होने से निगम को रोजाना लग रही लाखों की चपत

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
क्षेत्र में अभी बीती बर्फबारी से ही जन जीवन उभर नहीं पाया था कि बर्फबारी और बारिश ने फिर से दस्तक दे दी है। बर्फबारी के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई है। नारकंडा में नेशनल हाईवे-पांच और जलोड़ी जोत में एनएच-305 बर्फबारी के पांच दिन बाद भी बहाल नहीं हो पाए हैं। ऐसे में चार उपमंडलों का जिला मुख्यालय से संपर्क कटा हुआ है। रामपुर से रोहड़ू, ननखड़ी सहित अधिकांश ग्रामीण इलाके कट गए हैं। बर्फबारी के कारण सड़कें बाधित हो गई हैं और हजारों ग्रामीण को आवाजाही करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। क्षेत्र में बीते दिनों हुए हिमपात से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शुक्रवार को हुई बर्फबारी के कारण यातायात व्यवस्था ठप पड़ गई है। सीजन की पहली ही बर्फबारी ने नारकंडा में नेशनल हाईवे-पांच को बंद कर दिया। मंगलवार को पांचवें दिन भी एनएच यातायात के लिए अवरुद्ध रहा। रामपुर से शिमला की ओर निगम की बसों को वाया बसंतपुर, मशोबरा होकर भेजा जा रहा है। ऐसे में रामपुर और कुमारसैन उपमंडल के लोगों का जिला मुख्यालय शिमला से संपर्क कटा हुआ है। वहीं, उपमंडल आनी के जलोड़ी दर्रे में भारी हिमपात के चलते जिला मुख्यालय कुल्लू को जोड़ने वाला एनएच-305 बाधित हो गया है। भारी बर्फबारी के कारण कुल्लू का संपर्क कटा हुआ है। आनी और निरमंड उपमंडल के लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। वहीं, रामपुर उपमंडल की अधिकांश सड़कों पर बर्फ जमने के कारण जहां तक संभव है, वहीं तक निगम की बसों को भेजा जा रहा है। बर्फबारी से रामपुर डिपो के करीब 33 लंबे और छोटे रूट प्रभावित हुए हैं। बर्फबारी के कारण रामपुर-रोहड़ू, ननखड़ी, कोटगढ़, कुमारसैन, 12/20, 15/20, मुनिश, काशापाट, किन्नू, मशनू, सराहन सहित अन्य ग्रामीण रूट आवाजाही के लिए ठप पड़े हैं। बर्फबारी और फिसलन भरी सड़कों पर निगम की बसों को नहीं भेजा जा रहा है। इस कारण हजारों लोग आवाजाही करने में दिक्कतें झेल रहे हैं। ग्रामीणों को पैदल ही अपना सफर तय करना पड़ रहा है। रामपुर डिपो की कुल्लू, मंडी और रोहड़ू रूट पर चलने वाली बस सेवाएं पांच दिन से ठप पड़ी हैं।


परिवहन निगम रामपुर डिपो के अड्डा प्रभारी स्वरूप दीवार ने कहा कि मंगलवार को लांग रूट और ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वाली बस सेवाएं ठप रही। शिमला की ओर निगम की बसों को अब वाया मशोबरा होकर भेजा जा रहा है। नारकंडा और जलोड़ी जोत में बर्फबारी के कारण बस सेवाओं को नहीं चलाया जा रहा। रामपुर के 33 ग्रामीण रूटों पर संभावित स्थानों तक निगम की बसों की आवाजाही करवाई जा रही है।

नारकंडा में मंगलवार को हुई ताजा बर्फबारी, यातायात अवरुद्ध। संवाद

नारकंडा में मंगलवार को हुई ताजा बर्फबारी, यातायात अवरुद्ध। संवाद

नारकंडा में मंगलवार को हुई ताजा बर्फबारी, यातायात अवरुद्ध। संवाद

नारकंडा में मंगलवार को हुई ताजा बर्फबारी, यातायात अवरुद्ध। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed