{"_id":"67c5a835cf1df5a7cf05ba76","slug":"32-examination-centers-established-in-the-district-for-board-examinations-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-130805-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिले में स्थापित किए 32 परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिले में स्थापित किए 32 परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
किन्नौर में बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर तैयारियां पूरीं
मेरा किन्नौर, मेरा विद्यालय थीम के तहत निपटाई जाएंगी परीक्षाएं : डोगरा
देव कला नेगी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में शिक्षा विभाग ने परीक्षाओं को सही ढंग से निपटाने के लिए मेरा किन्नौर, मेरा विद्यालय थीम दिया है। जिले में दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके लिए 32 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। मंगलवार को बारहवीं कक्षा की अर्थशास्त्र और दसवीं की हिंदी की परीक्षा है और इन परीक्षाओं में नियम के पालन करने के लिए छह उड़नदस्ते नियुक्त किए हैं। उप निदेशक उच्च शिक्षा विभाग कुलदीप सिंह डोगरा ने बताया कि परीक्षाओं के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। जिले में 31 वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और एक उच्च पाठशाला है। सभी विद्यालयों में प्रश्नपत्र पहुंच चुके हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं को सही ढंग से कराने के लिए मेरा किन्नौर, मेरा विद्यालय थीम दिया है। इसी थीम को लेकर कार्य किया जा रहा है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लियो में अभी तक प्रश्न पत्र नहीं पहुंचे हैं। इसे लेकर उपायुक्त किन्नौर को जानकारी दी गई है। उपायुक्त किन्नौर ने शाम चार बजे तक प्रश्नपत्र पहुंचाने जिम्मेवारी ली है। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र समन्वयक को स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी गई है और मित्र परीक्षा ऐप डाउनलोड कर परीक्षाओं की समय-समय पर जानकारी ऐप के माध्यम से शिक्षा बोर्ड को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में नकल की प्रवृत्तियां न हों इसकी हिदायत दी गई है। यह तभी संभव होगा यदि जिले में बिजली व्यवस्था और मोबाइल नेटवर्क सही रूप से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला किन्नौर में मौसम विभाग ने दो दिनों तक भारी बर्फबारी की चेतावनी दी है और ऐसी विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षक अपना कार्य बखूबी से निभाएंगे। उन्होंने बारहवीं और दसवीं की परीक्षाओं के लिए सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं।