{"_id":"5ba7b27e867a557fe732bf3c","slug":"31537716862-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश विदेश से कटा सांगला वैली का संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश विदेश से कटा सांगला वैली का संपर्क
Updated Sun, 23 Sep 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगला(किन्नौर)। किन्नौर जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला का संपर्क एक बार फिर देश दुनिया से कट गया है। सांगला वैली को जोड़ने वाली कड़छम-छितकुल सड़क पर पलिंगचे के समीप शनिवार रात को भूस्खलन के कारण सड़क पूरी तहर से यातायात के लिए बाधित हो गई है। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से सांगला, चौरा और भावानगर से सांगला की ओर आने वाले वाहनों के पहिये थम गए हैं। लोक निर्माण विभाग की मशीनें और मजदूर बाधित मार्ग को बहाल करने में जुटे हुए हैं।
शनिवार रात जिले में हो रही बारिश के कारण कड़छम-छितकुल सड़क पर पहाड़ी से बड़ी बड़ी चट्टानें सड़क पर आ गिरी। मार्ग बाधित होने के कारण रविवार को सड़क के दोनों ओर स्थानीय लोग, पर्यटक, पथ परिवहन निगम के वाहन और सेब से लदे ट्रक सड़क पर फंसे रहे। मार्ग बाधित होने की सूचना मिलते ही रविवार को लोक निर्माण विभाग और जेएसडब्ल्यू परियोजना की मशीनें मार्ग को बहाल करने में जुट गई।
मार्ग अवरुद्ध होने के चलते फंसे सैलानी कविता, श्रुति, करीना, वैभव, ज्योति, ज्ञान कुमारी, शिव कुमार, राकेश, राजेश नेगी सहित अन्य लोगों ने कहा कि रात्रि से बंद पड़े मार्ग को खोलने में प्रशासन और लोक निर्माण विभाग पूरी तरह से असफल रहा है। मार्ग बहाली का कार्य दोपहर 12 बजे शुरू हो रहा है। विभाग को सुबह से ही मार्ग बहाल करने में जुट जाना चाहिए था, लेकिन विभाग की लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से जल्द मार्ग को बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग सांगला के एसडीओ सचिन नड्डा ने बताया कि भूस्खलन से बाधित हुए मार्ग को बहाल करने के लिए दो मशीनें और मजदूर तैनात किए गए हैं। जल्द ही मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।