{"_id":"5a63673a4f1c1b86268b5617","slug":"31516463930-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन से नहीं मिल रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन से नहीं मिल रहा पानी
Updated Sun, 21 Jan 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगला (किन्नौर)। निचार खंड की ग्राम पंचायत उरनी में सात दिनों से पेयजल किल्लत चल रही है। सप्लाई ठप होने से लोगों को दूर-दूर से पानी ढोकर गुजारा करना पड़ रहा है। लोगों ने आईपीएच विभाग को कई बार इस समस्या के बारे में सूचित किया। लेकिन विभाग ने पेयजल समस्या का हल नहीं किया है।
ग्राम पंचायत उरनी प्रधान गीता ज्ञानी नेगी, पूर्व उप प्रधान सनम नेगी, कमल नेगी, आदर्श नेगी, कोमल सिंह नेगी, संतराम नेगी, धनीराम नेगी आदि ने कहा कि जल स्रोत में पानी के कमी के चलते समस्या आ रही है। उन्होंने आईपीएच विभाग और जिला प्रशासन से समय रहते पानी की नियमित सप्लाई देने की मांग की है। उधर, इस बारे में आईपीएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता टापरी नीतिश शर्मा ने कहा कि सर्दियों के दिनों में दिक्कतें जरूर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि टीम को स्रोत पर भेजा गया है। जल्द पेयजल की समस्या का समाधान किया जाएगा।