फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   मझगांव में दो सप्ताह से जल संकट

मझगांव में दो सप्ताह से जल संकट

Mon, 01 Jan 2018 10:18 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की सराहन सब तहसील के मझगांव में ग्रामीण बीते दो सप्ताह से पेयजल किल्लत की समस्या से जूझ रहे हैं। आईपीएच विभाग के बार-बार चक्कर लगाने के बाद भी लोग पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। लाखों की पेयजल योजना होने के बाद भी ग्रामीण गांव से करीब दो किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने विभाग को चेताया है कि यदि जल्द ही पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे आईपीएच कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

मझगांव के कृष्ण लाल घाघटा, रघुवीर, राहुल घाघटा, रामलाल, सोहन लाल, शिव लाल, मान सिंह, श्याम लाल सहित अन्य लोगों का कहना है कि गांव की एक हजार से अधिक आबादी बीते दो सप्ताह से पेयजल समस्या से जूझ रही है। समस्या को लेकर ग्रामीण आईपीएच विभाग के अधिकारी से भी मिले। लेकिन वे सिर्फ आश्वासन तक सीमित रहते हैं। लोगों को दो किलोमीटर दूर रांवी गांव से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग ने गांव के लिए करीब 17 लाख रुपये से मझगांव पेयजल योजना का निर्माण वर्ष 2008 में किया था। लेकिन विभाग की यह योजना भी आज नाकाम साबित हो रही है। ग्रामीणों ने विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर खासा रोष जताया है। ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उधर, आईपीएच विभाग सराहन के एसडीओ कृष्ण कुमार शर्मा का कहना है कि वन विभाग के पार्क निर्माण के चलते विभाग की पेयजल लाइनें टूट गई हैं, जिससे समस्या पेश आ रही है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं मौके पर जा रहे हैं। जल्द ही समस्या का समाधान कर ग्रामीणों को सुचारु रूप से पेयजल आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed