फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   apple orchards of 300 plants destroyed in Svarog theog due to landslide

Apple Orchards Destroyed: भूस्खलन से ठियोग के सरोग में 300 सेब के पौधों का बागीचा खत्म

Fri, 05 Aug 2022 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर) Published by: शिमला ब्यूरो Updated Fri, 05 Aug 2022 11:16 PM IST
सार

ठियोग की गवाई पंचायत के गांव बलेच में एक नेपाली का डेरा ढह गया। इस कारण नेपाली को काफी अधिक चोटें भी आई हैं और उसे आईजीएमसी शिमला में दाखिल करवाया गया है । इसके अलावा सरोग पंचायत के गांव कथेलड़ी में राजीव वर्मा का 300 सेब के पेडों का फलों से लदा बागीचा भूस्खलन से बरबाद हो गया है।

विज्ञापन
apple orchards of 300 plants destroyed in Svarog theog due to landslide
भूस्खलन की चपेट में आया भलेच गावं में सेब का बागीचा - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में ठियोग उपमंडल की कई पंचायतों में बारिश के कारण सड़कें और खेत पानी के बहाव में बह गए हैं। ठियोग की गवाई पंचायत के गांव बलेच में एक नेपाली का डेरा ढह गया। इस कारण नेपाली को काफी अधिक चोटें भी आई हैं और उसे आईजीएमसी शिमला में दाखिल करवाया गया है । इसके अलावा सरोग पंचायत के गांव कथेलड़ी में राजीव वर्मा का 300 सेब के पेडों का फलों से लदा बागीचा भूस्खलन से बरबाद हो गया है। भलेच गांव में संदीप वर्मा के 30 पेड़ गीता वर्मा भलेच 150 पेड़ भूस्खलन से गिर गए है। रणजीत वर्मा गांव भलेच के मकान को खतरा पैदा हो गया है ।

विज्ञापन


इसके अलावा देवरीघाट पंचायत के गांव शदी में भूस्खलन के कारण राजू के मकान को खतरा पैदा हो गया है जिससे पूरा परिवार दहशत में है। वहीं, ठियोग चिखड़ रोड भी जगह-जगह ल्हासे गिरने से बंद हो गया है। करीब एक हजार सेब की पेटी रोड बंद होने के कारण फंसी हुई हैं। 300 के करीब बंद गोभी का कट्टे भी मंडी नहीं पहुंच पा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग का यह रोड डिवीजन के साथ लगता है, लेकिन एक टिपर होने के कारण रोड पर गिरे मलबे को हटाना मुश्किल हो रहा है। उधर, पंचायत की प्रधान अनिता चंदेल ने बताया कि रहीघाट क्यारटू सड़क पर जगह-जगह ल्हासे गिरने के कारण सड़क फिर से बंद हो गई है। उन्होंने बताया कि काफी संख्या में लोगों का सेब फंसा हुआ है। पंचायत की ओर से सड़कों को खोलने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed