फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   30 cm fresh snowfall in Jalori Jot, 10 cm in Kinnaur and five cm in Narkanda.

Rampur Bushahar News: जलोड़ी जोत में 30, किन्नौर में 10 और नारकंडा में पांच सेंटीमीटर ताजा हिमपात

Wed, 05 Feb 2025 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
30 cm fresh snowfall in Jalori Jot, 10 cm in Kinnaur and five cm in Narkanda.
जलोड़ी जोत में हुआ 30 सेंटीमीटर ताजा हिमपात। संवाद
जलोड़ी जोत में एनएच-305 बंद, जिला मुख्यालय कुल्लू का कटा संपर्क
विज्ञापन

बर्फबारी से नारकंडा में बुधवार दोपहर तक यातायात रहा अवरुद्ध

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर/सांगला/आनी। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मंगलवार से जारी बर्फबारी का दौर बुधवार दोपहर बाद तक रहा। किन्नौर जिले में 10, जलोड़ी जोत में 30 सेंटीमीटर और नारकंडा में तीन सेंटीमीटर ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। नारकंडा में बर्फबारी के कारण मंगलवार रात से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। बुधवार दोपहर बाद यातायात बहाल होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली। वहीं, निरमंड, आनी को जिला मुख्यालय कुल्लू से जोड़ने वाला नेशनल हाईवे-305 जलोड़ी जोत में बाधित हो गया है। इस कारण हजारों लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। बुधवार को सुबह से ही किन्नौर, आनी और शिमला जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी रहा, जबकि निचले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। बीते दिनों जहां सूखे के कारण तापमान काफी बढ़ गया था, वहीं बुधवार को हुई बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। रामपुर उपमंडल के 15/20, काशापाट, 12/20 सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में पांच से 15 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई है। नारकंडा में बर्फबारी के कारण मंगलवार रात से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। बर्फबारी और फिसलन के कारण एनएच-पांच पर यातायात बुधवार दोपहर तक अवरुद्ध रहा। रामपुर से शिमला की ओर वाहनों को वाया बसंतपुर होकर करवाई गई। वहीं, किन्नौर जिले के नाको, छितकुल, सांगला, कल्पा सहित अधिकांश इलाकों में ताजा हिमपात हुुआ है। बर्फबारी के कारण समदू और काजा में परिवहन निगम की एक-एक बस फंस गई हैं। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रिकांगपिओ से पूह, काजा की ओर बसों को पूह तक भेजा जा रहा है। बुधवार को जिले के रोघी, छितकुल और नेसंग रूट पर बर्फबारी के कारण बसों की आवाजाही ठप रही। हालांकि, सभी ग्रामीण रूटों पर बसों की बराबर आवाजाही रही। जिले के ऊंचे इलाकों में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है।
बागवानी की जगी उम्मीद

वहीं, आनी में बर्फबारी से नेशनल हाइवे-305 बंद होने के बाद लोग पैदल सफर करते हुए नजर आए। निचले क्षेत्रों में हो रही बारिश ने किसानों और बागवानों को राहत दी है। पिछले काफी समय से बारिश न होने के कारण बागवानों के नई पौध लगाने का कार्य लटका हुआ था, लेकिन अब बारिश के बाद यह कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इस बारिश से खेतों में नमी आई है, जिससे किसानों को अपने खेतों में खाद डालने और पौधारोपण करने में मदद मिलेगी। स्थानीय चालक अशोक राणा ने बताया कि बर्फबारी के बाद क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नारकंडा में बर्फबारी के कारण मंगलवार रात से बुधवार दोपहर तक निगम की बसों की आवाजाही नहीं हो पाई। शिमला की ओर बसों को वाया बसंतपुर होकर भेजा गया। - स्वरूप दिवान, अड्डा प्रभारी, परिवहन निगम रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के तीन रूटों पर बर्फबारी और फिसलन के कारण बसों को नहीं भेजा गया है। जिले के दो रूटों पर निगम की बसें फंसी हुई है। - पियुष शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम रिकांगपिओ

- संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed