फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   29 poling parties reached for voting in poling station

काजा में मतदान करवाने के लिए रवाना हुईं 29 पोलिंग पार्टियां

Thu, 28 Oct 2021 06:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
29 poling parties reached for voting in poling station
काजा में वीरवार को चुनाव कर्मियों ने किया पूर्वाभ्यास। - फोटो : RAMPUR-HP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

काजा(लाहौल स्पीति)। मंडी संसदीय सीट के उपचुनाव को लेकर काजा खंड का अंतिम चरण का पूर्वाभ्यास वीरवार को किया गया। इसके बाद 29 मतदान कार्मिक दल रवाना किए गए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पूर्वाभ्यास में चुनाव ड्यूटी पर तैनात सहायक चुनाव अधिकारी, पीठासीन अधिकारी और पोलिंग अधिकारियों को चुनाव आयोग के जारी कायदे और कानून को पालन करते हुए चुनाव प्रक्रिया बारे में विस्तार से बताया गया।
कर्मचारियों को ईवीएम के माध्यम से मतदान प्रक्रिया शुरू होने से लेकर अंतिम प्रक्रिया तक की बारीकियों से समझाया गया। इसके अलावा मॉक पोल की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। मतदान सुबह 8 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन

काजा खंड के तहत 29 पोलिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं। इसमें ही तीन मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाएं जाएंगे। इसमें एक टाशीगंग, एक रंगरीक और एक गुलिंग पोलिंग स्टेशन शामिल है। एडीएम मोहन दत्त शर्मा ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान कर्मचारियों को चुनाव आयोग की और से जारी नियमों का ईमानदारी और पारदर्शिता से पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ चुनावी ड्यूटी में तैनात कर्मियों को अपने मतदान करने की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। चुनाव की दृष्टि से सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। कई बूथों पर इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं है फिर भी सिस्टम तैयार किया गया है ताकि हर दो घंटे बाद मतदान की अपडेट दी जा सके। सहायक रिटर्निंग अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने सभी स्पीति के मतदाताओं से अपील की अधिक से अधिक मतदान करें। इस मौके पर नायब तहसीलदार विद्या सिंह नेगी विशेष रूप से मौजूद रहे।
महिला पोलिंग स्टेशन भी किया स्थापित
क्यूलिंग में मॉडल महिला पोलिंग स्टेशन स्थापित किया गया है। इसमें इशे बुटीथ को पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी तेंजिन दावा, टशी नॉर्जोम और छोडन, लेडी कांस्टेबल रीटा और सरोज की तैनात की गई है।

विश्व के सबसे ऊंचे पोलिंग स्टेशन टाशिगंग में 47 मतदाता
विश्व के सबसे ऊंचे पोलिंग स्टेशन टाशिगंग में कुल 47 मतदाता हैं। यहां पर स्पीति के पारंपरिक वस्त्र में स्टाफ और मतदाता रहेंगे। इसके साथ ही रंगरिक में भी मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed