फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   27 Peace Meal Workers Take Membership Of Transport Mazdoor Union

परिवहन कर्मचारियों के चिकित्सा बिलों का जल्द भुगदान करें प्रदेश सरकार

Fri, 25 Jun 2021 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। हिमाचल परिवहन मजदूर संघ रामपुर इकाई की कर्मशाला में शुक्रवार को एक समीक्षा बैठक हुई । प्रदेशाध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल परिवहन मजदूर संघ ने कर्मचारियों को एकजुट करने के लिए पूरे प्रदेश में एक सदस्यता अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन

जिसके तहत रामपुर क्षेत्र में परिवहन एवं पीस मील कर्मचारियों से समीक्षा बैठक की और 27 पीसमील वर्करों ने परिवहन मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश महामंत्री हरीश कुमार ने परिवहन मजदूर संघ में इनका स्वागत किया और आश्वस्त किया कि हिमाचल परिवहन मजदूर संघ इनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री हरीश कुमार ने परिवहन मजदूर संघ हिमाचल प्रदेश की तरफ से हाल ही में किए गए परिवहन कर्मचारियों के चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए हिमाचल सरकार और परिवहन मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर का धन्यवाद किया और यह भी निवेदन किया कि 3 साल पूरा कर चुके चालक और परिचालक परिवहन कर्मचारियों को जल्द से जल्द नियमित किया जाए और 29 जून 2021 को होने वाली बीओडी की बैठक में पीस मिल कर्मचारियों की समस्या को ले जाकर जल्दी कोई नीति बनाई जाए। लंबित पड़े परिवहन कर्मचारियों के नाइट ओवरटाइम और अन्य भत्तों का भुगतान जो कि माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी ने 1 महीने के अंदर करने को बोला था, उनके वादे के अनुरूप किया जाए। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री हरीश कुमार, रामपुर इकाई के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, सचिव संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार, शादी लाल, कुलवंत, रोशन लाल, काहन सिंह, खेम सिंह और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed