फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   26 roads closed in kinnaur due to snowfall

बर्फबारी से किन्नौर जिले की 26 सड़कें बंद, आधा दर्जन ट्रांसफार्मर ठप

Sat, 05 Feb 2022 12:06 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
26 roads closed in kinnaur due to snowfall
किन्नौर जिला में लोक निर्माण विभाग की जेसीबी मशीन सड़क बहाल में जुटी - फोटो : RAMPUR-HP
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में बर्फबारी आफत बनकर बरस रही है। ताजा हिमपात के चलते जिले में 26 ग्रामीण सड़कों पर वाहनों के पहिये जाम हो गए हैं। करीब आधा दर्जन विद्युत ट्रांसफार्मर ठप हैं। लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

लगातार बर्फबारी और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिले के ऊंचे और मध्यम क्षेत्र बर्फ से लकदक हैं। निचले क्षेत्रों में झमाझम बारिश जारी है। हजारों लोग घरों में कैद हैं। ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। शुक्रवार को भी जिले की अधिकांश ग्रामीण सड़कों पर निगम की बसों के पहिये थमे रहे। वाहनों की आवाजाही ठप होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बर्फबारी से जिले भर की 26 ग्रामीण सड़कें बंद हैं। हालांकि, मौसम खराब होने के बावजूद सुबह से ही नेशनल हाईवे प्राधिकरण, सीमा सड़क संगठन, लोनिवि, विद्युत बोर्ड और जलशक्ति विभाग जिले भर में बर्फबारी से प्रभावित हुई व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे हैं। शुक्रवार को किन्नौर जिले के कल्पा का अधिकतम तापमान 3 और न्यूनतम तापमान माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सांगला का अधिकतम तापमान 5 और न्यूनतम तापमान माइनस 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। परिवहन निगम के अड्डा रिकांगपिओ सुमन नेगी ने बताया कि बर्फबारी के कारण अधिकांश ग्रामीण सड़कों पर निगम की बसों की आवाजाही नहीं हो पाई है। कुछ ग्रामीण सड़कों पर आधे रास्ते तक ही बसों को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोनिवि के एक्सईएन भावानगर राहुल सूद और एसडीओ कल्पा अशोक नेगी ने कहा कि बर्फबारी से बाधित मार्गों को बहाल करने के लिए 15 मशीनों के साथ मजदूर तैनात किए गए हैं। जल्द बाधित सड़कों को यातायात के लिए बहाल किया जाएगा।

बर्फबारी के चलते जिले के शुरतिंग, कोटा और कुन्नोचारंग के 4 डीपीआर बंद पड़े हैं। क्षेत्र में बत्ती गुल होने के कारण लोगों को ठंड में ठिठुरने पर मजबूर होना पड़ रहा है। विद्युत बोर्ड रिकांगपिओ के एक्सईएन टाशी नेगी ने कहा कि भारी बर्फबारी के कारण बाधित बिजली आपूर्ति को बहाल करने में बोर्ड जुटा है। बिजली बहाल करने का हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।
--

बर्फबारी के चलते रिकांगपिओ में खडी एचआरटीसी की बसें

बर्फबारी के चलते रिकांगपिओ में खडी एचआरटीसी की बसें- फोटो : RAMPUR-HP

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed