{"_id":"67d581529dd2e089dd0b0534","slug":"26-deities-arrived-with-drums-and-phag-fair-started-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-131499-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे 26 देवी-देवता, फाग मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे 26 देवी-देवता, फाग मेला शुरू
विज्ञापन
चार दिवसीय जिला स्तरीय फाग मेले के पहले दिन अपने देवताओं के साथ देवलू और अन्य लोग नाचते राज द
वाद्ययंत्रों की धुनों से गूंज उठा रामपुर, चार दिन तक होगा आयोजन
नाटियों का चलेगा दौर, शहर की परिक्रमा करेंगे देवी-देवता
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। ऐतिहासिक और पारंपरिक जिला स्तरीय फाग मेला शनिवार से रामपुर में शुरू हुआ। इस चार दिवसीय मेले में इस वर्ष शिमला और कुल्लू जिले से लगभग 26 देवी-देवता भाग ले रहे हैं।
नगर परिषद अध्यक्ष मुस्कान चारस नेगी और कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी सहित पार्षदों ने पदम पैलेस के दरबार गेट पर देवी-देवताओं का भव्य स्वागत किया। देवताओं के आगमन के साथ चार दिनों तक पदम पैलेस में मेले की धूम रहेगी।
एनएच-5 पर सैकड़ों श्रद्धालु देवी-देवताओं के साथ नाच-गाना करते हुए राज दरबार पहुंचे। पारंपरिक वाद्ययंत्रों ढोल-नगाड़ों की मधुर ध्वनि और स्वर लहरियों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालुओं में मेले को लेकर भारी उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
राज दरबार स्थित महल के प्रवेश द्वार पर पूर्व सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने राज परिवार की ओर से सभी देवी-देवताओं का स्वागत किया। इससे पूर्व देवी-देवताओं ने राजगद्दी को सम्मान दिया।
चार दिनों तक राज दरबार मैदान में फाग मेले की धूम रहेगी। नाटियों के दौर के साथ शहर की परिक्रमा देवी-देवताओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगी।
ये देवी-देवता जिला स्तरीय फाग मेले में पहुंचे
देवता साहिब रचोली, देवता साहिब बसाहरू, देवता साहिब गसो, देवता साहिब खडाहण, देवता साहिब मझेवटी, देवता साहिब बेलु, देवता साहिब सूमा,देवता साहिब लालसा, देवता साहिब डंसा, देवता साहिब शिंगला, देवता साहिब शनेरी, देवता साहिब बाडी, देवता साहिब चंबू कशोली, देवता साहिब छिज्जा कालेश्वर देवठी, देवता साहिब ब्रांदली, लक्ष्मी नारायण दरकाली, देवता साहिब बाडी, देवता साहिब ब्यास ऋषि कुईरी महादेव आनी, देवता साहिब पंचवीर कमडाली बौंडा सराहन, देवता साहिब डाबर कुंडू चाटी, देवता साहिब महासू थेडा,देवता साहिब सेरी मझाली, नव दुर्गा माता श्राइकोटी, देवता साहिब खमाडी, देवता साहिब धार सरघा, देवता साहिब छोटू कीम शामिल रहे।