{"_id":"6814aae37ae308cf420bf424","slug":"24-posts-including-bdo-are-vacant-in-development-block-nankhari-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-134234-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विकास को पंख देने के लिए दफ्तरों में नहीं अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विकास को पंख देने के लिए दफ्तरों में नहीं अधिकारी
विज्ञापन
विकास खंड ननखड़ी में बीडीओ सहित अन्य पद रिक्त होने से बढ़ी ग्रामीणों की दुश्वारियां। संवाद
विकास खंड ननखड़ी में बीडीओ सहित 24 पद रिक्त
18 पंचायतों का विकास कार्य ठप होने से ग्रामीण परेशान
राजेंद्र ठाकुर
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। विकास खंड ननखड़ी में बीडीओ समेत 24 पद रिक्त पड़े हैं। इस कारण कई विकास कार्य लटक गए हैं, वहीं पंचायतों में विकास कार्य ठप होने से ग्रामीणों में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है। ननखड़ी तहसील की 18 पंचायतों पर प्रदेश सरकार और पंचायती राज विभाग की अनदेखी भारी पड़ रही है। विकास खंड कार्यालय में बीते डेढ़ वर्ष से स्टाफ की भारी कमी चल रही है। सात माह से विकास खंड अधिकारी का पद खाली चल रहा है, वहीं फील्ड स्टॉफ के 24 पद लंबे समय से रिक्त हैं। विकास खंड कार्यालय में रेगुलर स्टाफ तीन और आउटसोर्स कर्मचारी ही कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में विकास खंड ननखड़ी में तीन वरिष्ठ सहायक, दो लिपिक, एक कनिष्ठ अभियंता, एक एलएसईओ, दो ग्राम रोजगार सेवक, चार तकनीकी सहायकों के पद रिक्त चल रहे हैं। यहीं नहीं पंचायतों के विकास का खाका तैयार करने वाले 11 पंचायत सचिवों के पद भी लंबे समय से नहीं भरे जा रहे। इस कारण 18 पंचायतों के ग्रामीणों को अपने आवश्यक दस्तावेज, रास्ते, बिल और मनरेगा के कार्यों समेत अन्य औपचाकिताओं के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। बीडीओ कार्यालय में 18 पंचायतों का लेखा-जोखा होता है, लेकिन बीडीओ का पद ही रिक्त पड़ा हो तो समस्या कौन दूर करे।
ग्रामीणों ने जताया रोष
ग्रामीण ग्रामीण राजेश खूंद, अध्यक्ष परिवर्तन विकास संस्था कुलदीप ठाकुर, गगन ठाकुर, संतोष कुमार, राजेश कुमार, रोहित कुमार, मुकेश कुमार, संतोष मेहता, विक्रम, ज्ञान मेहता, रवि कुमार और प्रदीप ठाकुर सहित अन्य ने कहा कि पंचायतों का विकास खंड विकास कार्यालय से सुनिश्चित होता है, लेकिन स्टाफ की कमी के कारण हजारों ग्रामीण परेशानी झेल रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार और पंचायती राज विभाग से जल्द रिक्त पदों को भरने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिल सके। रिक्त पदों को लेकर क्षेत्र के लोगों में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है।
लंबे समय से विकास खंड कार्यालय में स्टाफ की कमी चल रही है। रिक्त पदों को लेकर समय-समय पर उच्चाधिकारियों को भी सूचित किया जा रहा है। वर्तमान में बीडीओ नारकंडा बीडीओ ननखड़ी का अतिरिक्त चार्च संभाल रहे हैं। - मदन शेट्टी, अधीक्षक, विकास खंड कार्यालय ननखड़ी
विज्ञापन
- संवाद