{"_id":"695fb50eb602e222780a91fb","slug":"23rd-scientific-advisory-committee-meeting-held-at-krishi-vigyan-kendra-rohru-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-151854-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलवायु परिवर्तन की चुनौती में प्राकृतिक खेती उपयुक्त समाधान : डॉ. उषा शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलवायु परिवर्तन की चुनौती में प्राकृतिक खेती उपयुक्त समाधान : डॉ. उषा शर्मा
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर फटाफट
रोहड़ू में आयोजित वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक में मौजूद प्रतिनिधि। स्रोत : विभाग
Link Copied
रोहड़ू। कृषि विज्ञान केंद्र रोहड़ू में 23वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक हुई। डॉ. वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय सोलन के कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने अध्यक्षता की। बैठक में कृषि विज्ञान केंद्र की प्रभारी डॉ. उषा शर्मा ने पिछले वर्ष की गतिविधियां और किसान सहायता पहलों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने वैज्ञानिक आंकड़ों और केवीके स्तर पर किसानों की सफलता के आधार पर कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौती में प्राकृतिक खेती सबसे उपयुक्त समाधान है। बैठक में किसानों ने अपनी प्रमुख चुनौतियों को स्पष्ट किया। साथ ही केवीके और विश्वविद्यालय से शीघ्र समाधान की अपील की। लोकेंद्र बिष्ट ने तनावपूर्ण परिस्थितियों में बेहतर पोषक तत्व प्रबंधन को एकीकृत करने की सिफारिश की और इस बात पर जोर दिया कि संतुलित पोषण पौधों को विभिन्न रोगों के प्रकोप से लड़ने में सक्षम बनाता है। एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने नकली कीटनाशकों की जांच पर जोर दिया। अपने समापन भाषण में प्रो. चंदेल ने किसान केंद्रित दृष्टिकोण और प्राकृतिक खेती को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने की वकालत की। बैठक में एसडीएम धर्मेश रामोत्रा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. इंद्र देव ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। बैठक में बागवानी, मत्स्य पालन, पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों समेत पांच ब्लॉकों के किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।