{"_id":"69fc6cece4f27e3ceb0887f5","slug":"23-candidates-from-nine-wards-of-rohru-municipal-council-raised-their-voice-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-159721-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नगर परिषद रोहड़ू के नौ वार्डों से 23 प्रत्याशियों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नगर परिषद रोहड़ू के नौ वार्डों से 23 प्रत्याशियों ने भरी हुंकार
विज्ञापन
अंतिम दिन 13 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
नगर परिषद रोहड़ू के वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया वीरवार को संपन्न हो गई। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन कुल 13 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। साथ ही अब नगर परिषद रोहड़ू चुनाव के लिए कुल 23 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं नायब तहसीलदार रोहड़ू डीएन शर्मा ने बताया कि निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत अपराह्न 3:00 बजे तक विभिन्न वार्डों से उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। वार्ड नंबर-एक दशालनी से रमा देवी, वार्ड नंबर-दो अपर बाजार से पारुल और ऊषा शर्मा, वार्ड नंबर-तीन मुख्य बाजार से सुजय अग्रवाल और रंजना रेटका, वार्ड नंबर-चार सेरी-समाला से रंजीता, वार्ड नंबर-पांच बस स्टैंड क्षेत्र से राज कुमार, वार्ड नंबर-छह ब्लॉक क्षेत्र से बीना देवी, प्रीति चौहान, वार्ड नंबर-सात कोर्ट रोड क्षेत्र से जितेंद्र चौहान, वार्ड नंबर-आठ बावटीनाला से पन्ना लाल, सोहन लाल और वार्ड नंबर-नौ शक्तिनगर से शालू दत्ता और सिमरन कौर ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने तक कुल 23 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। नामांकन पत्रों की जांच 8 मई को की जाएगी, जबकि नामांकन वापस लेने की तिथि 11 मई निर्धारित की गई है।