फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   2.20 lakh banned medicines recovered in Baddi, one arrested

Rampur Bushahar News: बद्दी में 2.20 लाख प्रतिबंधित दवाइयां बरामद, एक गिरफ्तार

Sat, 09 May 2026 01:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
ड्रग्स विभाग ने की कार्रवाई, किशनपुरा क्षेत्र में छापामारी कर आरोपी को दबोचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (डीसीए) ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर एनडीपीएस श्रेणी की भारी मात्रा में दवाएं बरामद की हैं। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जो बद्दी के किशनपुरा क्षेत्र से इस अवैध नेटवर्क को संचालित कर रहा था। इस बड़े रैकेट का खुलासा कांगड़ा के ड्रग इंस्पेक्टर कुशल से मिली गुप्त सूचना के बाद हुआ। सूचना में बताया गया था कि बद्दी क्षेत्र में किसी अवैध स्रोत से प्रेगाबालिन, टैपेंटाडोल और ट्रामाडोल जैसी एनडीपीएस दवाओं की सप्लाई की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य औषधि नियंत्रक डॉ. मनीष कपूर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 7 मई की देररात ड्रग इंस्पेक्टर विकास, सुरेश, अभिलाष और अक्षय की टीम गठित की। पुलिस की सहायता से टीम ने किशनपुरा क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर टीम ने रातभर विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया, जिसमें भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गईं। विभाग ने करीब 1 लाख 60 हजार ट्रामाडोल टैबलेट और 60 हजार अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त की हैं।
डीसीए ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा अन्य बरामद दवाओं को लेकर ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत भी अलग-अलग मामले दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और विभाग को इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। गौरतलब है कि यह बड़ी कार्रवाई मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 11 मई को आयोजित होने वाली 7वीं एनसीओआरडी बैठक से ठीक दो दिन पहले हुई है, जिसे विभाग की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, राज्य औषधि नियंत्रक डॉ. मनीष कपूर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में किसी भी प्रकार की अवैध दवा गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस सफलता का श्रेय ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम और पुलिस विभाग के बेहतर समन्वय को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed