{"_id":"5be9a257bdec22233165e697","slug":"21542038103-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाकड़ी में मुख्य द्वार पर गरजे मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाकड़ी में मुख्य द्वार पर गरजे मजदूर
Updated Mon, 12 Nov 2018 09:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोजेक्ट प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा
रामपुर बुशहर। सतलुज जलविद्युत निगम कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन संबंधित सीटू के बैनर तले सोमवार को प्रबंधक के खिलाफ मजदूरों ने हल्ला बोला। मजदूरों ने झाकड़ी मुख्यद्वार से लेकर नए कार्यालय तक मांगों को लेकर रैली निकालकर प्रदर्शन किया।
धरने को संबोधित करते हुए सीटू क्षेत्रीय कमेटी अध्यक्ष कुलदीप, यूनियन के प्रधान राजेश और सचिव नरेंद्र देस्टा ने कहा कि झाकड़ी परियोजना प्रबंधक और ठेकेदारों को यूनियन ने 27 फरवरी 2018 को अपनी मांगों को लेकर 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा था, उसमें से कोई भी मांग अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। इस प्रोजेक्ट में ठेका मजदूर 15 से 17 सालों से काम कर रहे हैं परंतु उन्हें अभी तक कोई प्रोमोशन नहीं दिया गया है और न ही न्यूनतम वेतन के अलावा कोई सालाना इंक्रीमेंट मजदूरों को दिया गया। प्रोजेक्ट का पूरा काम कांट्रेक्ट वर्करों की ओर से किया जा रहा है। अभी मजदूरों की ओर से झाकड़ी, कोटला और नाथपा में दिन को और शाम को प्रदर्शन किया जा रहा है। यदि प्रबंधक वर्ग द्वारा मजदूरों की मांगों को अनदेखा किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेवारी परियोजना प्रबंधन की होगी। वहीं इस अवसर पर विद्या कुमारी, पुष्पा, सीमा कुमारी, श्याम कुमार, उषा, प्रभा, माया, अजीत कुमार, सुरेंद्र, गुरुदास, रमन शर्मा, खुशी राम, अमर, शुरम लाल, कामराज, शिव लाल, देश रतन, प्रवीन शर्मा, दलीप और सुनील वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।