फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   परियोजना में नियमित और ठेका मजदूरों का 3500 रुपये वेतन बढ़ा

परियोजना में नियमित और ठेका मजदूरों का 3500 रुपये वेतन बढ़ा

Fri, 03 Aug 2018 09:56 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
परियोजना में नियमित और ठेका
विज्ञापन

मजदूरों का वेतन 3500 बढ़ा
कड़छम वांगतू और बास्पा 2 विद्युत परियोजना की समझौता बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। कड़छम वांगतू और बास्पा-2 हाइड्रो इलेक्ट्रिकल परियोजना वर्कर्स यूनियन संबंधित सीटू और हिमाचल बसपा कंपनी लिमिटेड प्रबंधन प्रतिनिधियों के बीच मांगों को लेकर कई समझौते हुए। यूनियन के मांगपत्र पर श्रम अधिकारी की उपस्थिति में यह समझौता बैठक हुई।
समझौते के बाद कड़छम-वांगतू विद्युत परियोजना, बास्पा विद्युत परियोजना में कार्यरत 1500 नियमित कर्मचारी और ठेका मजदूरों के मासिक वेतन में 3500 की वृद्धि हुई। इसके अतिरिक्त नियमित कर्मचारियों का बेसिक वेतन 3875 से बढ़ाकर 7050 कर दिया गया है। अब नियमित अकुशल कर्मचारियों को सभी प्रकार के सेवा लाभ मिलेंगे। इसके अलावा ठेका अकुशल मजदूर का वेतन 7850 से बढ़कर 12175 पर महीने कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रबंधन ने यह भी माना है कि मार्च 2021 तक 40 ठेका मजदूरों को नियमित किया जाएगा। समझौते में कड़छम वांगतू हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन की ओर से सीटू राज्य अध्यक्ष, उपाध्यक्ष जगत राम, बिहारी सेवगी, यूनियन अध्यक्ष जीवन सिंह नेगी, मदन नेगी, दिनेश नेगी, राजेश नेगी और प्रबंधन की तरफ से गौतम चनानी ग्रुप अध्यक्ष एचआर गिरीश, निदेशक तकनीकी, विजय सिन्हा, प्रवीन पूरी और प्रवीण कटोच ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता अप्रैल 2018 से मार्च 2021 तक लागू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed