{"_id":"5ad9e01c4f1c1b330a8b5929","slug":"21524228124-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी से सेब को नुकसान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी से सेब को नुकसान का खतरा
Updated Fri, 20 Apr 2018 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)।
जिला किन्नौर में शुक्रवार को सुबह से ही जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की-हल्की बर्फबारी शुरू हो गई, जो देर शाम तक चलती रही। इससे क्षेत्र में शीत लहर तेज हो गई है। जिले में हो रही बर्फबारी और बारिश के कारण बागवानों को उनकी फसलों के नुकसान की चिंता सता रही है। इन दिनों समूचे जिले में सेब की फ्लावरिंग जोरों पर है। बर्फबारी और बारिश विभिन्न फसलों पर प्रतिकूल असर डाल सकती है। इन दिनों तापमान 18 से 25 डिग्री सेल्सियस तक होना चाहिए, लेकिन तापमान में गिरावट के चलते सेब की सेटिंग प्रभावित हो सकती है।
ऊंचाई वाले इलाकों में 15 से 30 सेंटीमीटर ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। जिले के कल्पा का अधिकतम तापमान 10 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला का अधिकतम तापमान 11 डिग्री और न्यूनतम 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के सामने किन्नर कैलाश, जोरखंडन, भावावैली और निचार, पूह खंड के रियोपुरगिल, कुन्नोचारंग, ठंगी, लंबर, लिप्पा, आसरंग, नेसंग, हांगो, चुलिंग आदि पहाड़ियों सहित ऊंचाई वाले इलाकों में 15 से 30 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। निचले इलाकों में रुक-रुक बारिश होती रही। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से पूह, काजा और शिमला की ओर वाहनों की बराबर आवाजाही रही। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रेम कश्यप ने कहा कि जिले में हुई बर्फबारी और बारिश के कारण जिले का कोई भी रूट प्रभावित नहीं हुआ है। उद्यान विभाग किन्नौर के उप निदेशक डॉ. हेमराज शर्मा ने बताया कि इन दिनों हो रही बर्फबारी और बारिश से तापमान शून्य से नीचे नहीं जाना चाहिए, इससे सेब की सेटिंग पर विपरीत असर पड़ सकता है।