{"_id":"5acb6cba4f1c1b6d6b8b4932","slug":"21523281082-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोस चुनाव के लिए हों एकजुट : मारकोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोस चुनाव के लिए हों एकजुट : मारकोनी
Updated Mon, 09 Apr 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
दलाश (कुल्लू)।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी निरमंड की बैठक अध्यक्ष लाल चंद मारकोनी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। इसमें विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। प्रदेश सरकार की ओर से दलाश के पॉलीटेेक्निक कॉलेज की अधिसूचना रद्द करने की निंदा की गई। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार ने दलाश क्षेत्र के साथ भेदभाव किया है। इसके खिलाफ आने वाले समय में विरोध किया जाएगा।
मारकोनी ने लोकसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा-निदेश दिए गए। कहा कि लोस चुनाव के लिए एकजुट हो जाएं। निर्णय लिया गया कि ब्लॉक कांग्रेस के अधिकारी बूथ स्तर पर बैठकों का आयोजन करेंगे। 16 अप्रैल को राहणू, 18 को बागीपुल, 23 अप्रैल को अरसू, 25 अप्रैल को 15/20 और 15 मई को निरमंड में बैठक आयोजन कर पार्टी को मजबूत किया जाएगा। अब हर माह 15 तारीख को ब्लॉक कांग्रेस की बैठक होगी। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद मारकोनी, डॉ. इंद्र पाल, पूर्ण वर्मा, लोक राज, दिनेश ठाकुर, खेम राज, झाबे राम, महेंद्र ठाकुर, सुंदर सिंह, पुणृ लाल, केशव राम, सोहन ठाकुर, नीरम दास, हरि सिंह और रोशन लाल आदि उपस्थित रहे।