फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   तीन दिन से सैकड़ों लोग अंधेरे में

तीन दिन से सैकड़ों लोग अंधेरे में

Fri, 23 Mar 2018 09:35 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन से सैकड़ों लोग अंधेरे में
- फोटो : Bureau
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहडू।
कोर्ट रोड क्षेत्र में सैकड़ों लोग तीन दिन से अंधेरे में हैं। क्षेत्र में तीसरे दिन शुक्रवार को भी दिन भर बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली सेवाएं बाधित होने से सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह से प्रभावित हुआ। क्षेत्र में लोगों को भी बिना बिजली के भारी परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली सप्लाई देने वाला ट्रांसफार्मर बुधवार दोपहर करीब चार बजे खराब हो गया था।

वीरवार को भी दिन भर बिजली गुल रही। शुक्रवार को भी दिन भर बिजली सेवाएं बहाल नहीं हो सकी थी। लोक निर्माण विभाग कार्यालय, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय, उद्यान विभाग कार्यालय, पशुपालन विभाग कार्यालय, पोस्टआफिस रोहड़ू सहित एक दर्जन से अधिक दुकानों में 48 घंटों से बिजली गुल है। बिना बिजली के क्वार्टरों में रहले वाले लोगों को अधिक परेशानी हो रही है। क्षेत्रवासी रूप लाल, श्याम सिंह, सुषमा देवी, रमेश चौहान, सुंदर सिंह, कमलेश, राजवंती, सुमन, लक्ष्मी ने बताया कि बुधवार दोपहर से क्षेत्र में बिजली नहीं है। इससे लोगों को रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। उधर, बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता गीता राम ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने से बिजली आपूर्ति ठप हुई है। नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। शुक्रवार देर शाम तक बिजली सेवाएं बहाल करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed