{"_id":"59f9c0c24f1c1b71548ba20f","slug":"21509540034-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनेरी अस्पताल में सिरे नहीं चढ़ा जन औषधी केंद्र स्थापित करने का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनेरी अस्पताल में सिरे नहीं चढ़ा जन औषधी केंद्र स्थापित करने का कार्य
Updated Wed, 01 Nov 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं खुल सका जन औषधि केंद्र
खनेरी में फार्मासिस्ट पूरी नहीं कर पाए शर्तें, तैनाती लटकी
अस्पताल में हजारों लोगों को मिलनी थी सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
हिमाचल प्रदेश के चार जिलों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने वाले महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर खनेरी में जन औषधि केंद्र स्थापित करने की योजना सिरे नहीं चढ़ पाई है। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने आरकेएस के तहत जन औषधि केंद्र के लिए जमीन का चयन करने के बाद फार्मासिस्टों की तैनाती चयन प्रक्रिया करवाई थी। लेकिन कोई भी प्रतिभागी सभी शर्तें पूरी नहीं कर पाया, जिससे अब फार्मासिस्टों की भर्ती प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। अब चुनाव के बाद ही जन औषधि केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया होगी।
लंबे समय से खनेरी अस्पताल में जन औषधि केंद्र स्थापित करने का कार्य चल रहा है। आरकेएस के तहत इस केंद्र को स्थापित करने के लिए जगह का चयन भी किया जा चुका है। जन औषधि केंद्र खुलने से शिमला, किन्नौर, कुल्लू और मंडी जिले के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। केंद्र में फार्मासिस्टों की नियुक्तियां करने के लिए चयन प्रक्रिया का भी आयोजन किया गया था। प्रदेश भर से आए 12 फार्मासिस्टों ने इस केंद्र के लिए आवेदन किया था। लेकिन नियुक्ति के लिए सभी शर्तें पूरी न करने के चलते किसी भी प्रतिभागी का चयन नहीं हो पाया। इसके बाद अब जन औषधि केंद्र खुलने की प्रक्रिया चुनाव के बाद शुरू होगी। अस्पताल प्रशासन की ओर से जब इस बारे में विभाग के उच्चाधिकारियों से बात की गई तो अधिकारियों ने कोड ऑफ कंडक्ट का हवाला देकर चुनावों के बाद यह केंद्र खोलने की बात कही है।
जमीन का हो गया चयन : सुनील
खनेरी अस्पताल के कार्यकारी एमएस सुनील शर्मा ने बताया कि अस्पताल में जन औषधि केंद्र खोलने के लिए जमीन का चयन कर लिया गया है। केंद्र में फार्मासिस्टों की तैनाती को लेकर चयन प्रक्रिया आयोजित की गई थी। लेकिन कोई भी प्रतिभागी तैनाती को लेकर सभी शर्तें पूरी नहीं कर पाया है, जिससे अब यह प्रक्रिया चुनाव के बाद आयोजित होगी।