फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   तीन पंचायतों के हजारों लोगों की नब्ज टटोल रही एक मात्र नर्स

तीन पंचायतों के हजारों लोगों की नब्ज टटोल रही एक मात्र नर्स

Tue, 17 Jul 2018 09:12 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
बाहली स्वास्थ्य केंद्र बंद होने की कगार पर
विज्ञापन

तीन पंचायतों के लोग इलाज के लिए झेल रहे हैं परेशानी
फार्मासिस्ट भी डेपुटेशन पर शिमला में दे रहा सेवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के बाहली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर का तबादला दो माह पहले कर दिया गया है। अब पीएचसी से एकमात्र फार्मासिस्ट भी शिमला के टूटू में डेपुटेशन पर सेवाएं दे रहा है। ऐसे में तीन पंचायतों नरैण, बाहली और देवनगर के सैकड़ों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाहली में पूर्व सरकार ने एक डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट, नर्स और सफाई कर्मचारी की तैनाती की थी। करीब दो माह पहले पीएचसी में तैनात डॉक्टर का शिमला तबादला कर दिया गया है। वहीं अब यहां तैनात फार्मासिस्ट को भी डेपुटेशन पर शिमला भेज दिया गया है और यह फार्मासिस्ट शिमला में नौकरी और बाहली पीएचसी से वेतन पा रहा है। पहले पीएचसी में एक 108 एंबुलेंस की तैनाती की गई थी, लेकिन मौजूदा समय में वह सुविधा भी लोगों को नहीं मिल रही है। पीएचसी में दवाओं का कोटा समय-समय पर मिल रहा है, लेकिन उन दवाओं को मरीजों को देने वाला कोई भी पीएचसी में तैनात नहीं है।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस रामपुर उपाध्यक्ष सोनू भलूनी, कंवर कायथ, जतिन, मोनू भलूनी, हरीश, ललित, राजेश कुमार और दीक्षित सहित अन्य ग्रामीणों के अनुसार सत्ता परिवर्तन के बाद उक्त पीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह से चरमरा गई हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग से पीएचसी में जल्द स्टाफ की तैनाती करने की मांग की है। वहीं इस संबंध में बीएमओ रामपुर डॉ. आरके नेगी ने बताया कि पीएचसी में रिक्त स्टाफ को लेकर समय-समय पर विभाग अधिकारियों को सूचित किया जाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही पीएचसी में डॉक्टर और फार्मासिस्ट की तैनाती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed