फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   स्वास्थ्य सेवाएं दुरूस्त करने में भाजपा सरकार नाकाम: जगत सिंह

स्वास्थ्य सेवाएं दुरूस्त करने में भाजपा सरकार नाकाम: जगत सिंह

Sun, 29 Apr 2018 06:56 PM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ अस्पताल का किया निरीक्षण
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। प्रदेश की भाजपा सरकार बने चार महीने होने वाले हैं लेकिन जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं खस्ताहाल हैं। यह बात स्थानीय विधायक एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने रिकांगपिओ क्षेत्रीय अस्पताल में निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनजातीय क्षेत्र के लोगों को चुनाव के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त करने का वादा किया था लेकिन चार महीने बीत जाने के बाद भी क्षेत्रीय अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद अभी तक नहीं भरे हैं। इससे लोगों को शिमला और खनेरी अस्पताल का रुख करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किन्नौर में भाजपा नेता विकास कम कर्मचारियों के तबादला करने में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। इस दौरान विधायक ने ओपीडी, शौचालय, औषधालय और प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां पाए जाने पर उन्होंने चिंता जताई। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि रिकांगपिओ क्षेत्रीय अस्पताल में जल्द विशेषज्ञ चिकित्सकों के पदों को भरा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed