फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   नए साल में रामपुर के करोड़ों के प्रोजेक्ट पूरे होने की उम्मीद

नए साल में रामपुर के करोड़ों के प्रोजेक्ट पूरे होने की उम्मीद

Sun, 31 Dec 2017 10:25 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। नए साल में रामपुर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों के प्रोजेक्ट पूरे होने की उम्मीद है। वर्ष 2017 में इन प्रोजेक्टों की बुनियाद रखने के बाद कार्य शुरू किया गया था और नए साल में इनके पूरे होने की उम्मीद जताई जा रही है। इनमें से रामपुर की बहुमंजिला पार्किंग को अहम माना जा रहा है। अभी तक शहर में ऐसी कोई पार्किंग तैयार नहीं की जा सकी थी, जिसमें सड़कों के किनारे खड़े होने वाले वाहनों को पार्क किया जा सके।
विज्ञापन

रामपुर इंदिरा मार्केट के पास पार्किंग बनाने का प्रोजेक्ट सालों से लटका हुआ था और लोगों को अपने वाहन खड़े करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। एशियन विकास बैंक की आर्थिक मदद से रामपुर की बहुमंजिली पार्किंग का निर्माण कार्य पर्यटन विभाग की देखरेख में किया जा रहा है। पिछले साल इस पार्किंग के निर्माण का कार्य शुरू किया गया और यह करीब नौ करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है। इसमें लगभग साढ़े तीन सौ वाहनों को पार्किंग सुविधा उपलब्ध की जानी है। इसके अलावा यहां पर व्यावसायिक परिसर का भी निर्माण किया जाएगा। इस पार्किंग के पूरा होने से शहर के लोगों को अपने वाहन सड़कों के किनारे खड़े नहीं करने पड़ेंगे और न ही वाहनों की तोड़फोड़ की आशंका रहेगी। रामपुर के लोगों की सबसे बड़ी समस्या वाहनों की पार्किंग की रही है।
विज्ञापन


घर के पास खेल अकादमी में प्रेक्टिस कर सकेंगे खिलाड़ी
इसके अलावा खेल अकादमी भवन की बुनियाद भी वर्ष 2017 में रखी गई और इसका काम भी तेजी से चला हुआ है। रामपुर के समीप दत्तनगर में खेल अकादमी खोलने का फैसला लिया गया था, ताकि क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए दूसरे जिलों का रुख न करना पड़े। इलाके से कई खिलाड़ी क्रिकेट, बॉक्सिंग, हैंडबॉल, वॉलीबाल आदि खेलों में अपना और क्षेत्र का नाम रोशन कर चुके हैं। इन खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए दूसरे जिलों में जाना पड़ता था। खेल अकादमी तैयार होने के बाद इलाके के खिलाड़ियों को घर के पास ही खेल अभ्यास के लिए सुविधा उपलब्ध हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुर्वेदिक अस्पताल नए भवन में होगा शिफ्ट
राज्य सरकार का रामपुर में आयुर्वेदिक अस्पताल का नया भवन बनाने का प्रोजेक्ट भी लंबे समय से लटका हुआ था। इस प्रोजेक्ट के लिए केंद्रीय आयुष मंत्रालय की ओर से वित्तीय मदद पहुंच चुकी थी, लेकिन जमीन के विवाद के कारण प्रोजेक्ट शुरू नहीं हो पाया। 2017 में रामपुर आयुर्वेदिक अस्पताल भवन की बुनियाद रखी थी और यह भवन बनकर तैयार हो चुका है। इस अस्पताल में उपकरण स्थापित करने के बाद इसके उद्घाटन की तैयारी की जाएगी। नए साल में रामपुर आयुर्वेदिक अस्पताल नए भवन में शिफ्ट होने के साथ ही लोगों को पंचकर्मा, क्षारसूत्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगे। यह अस्पताल प्रदेश का दूसरा ऐसा आयुर्वेदिक अस्पताल होगा, जिसमें ये सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यहां प्रदेश के चार जिलों शिमला, कुल्लू, किन्नौर और मंडी के लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed