फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   20 candidates passed the physical efficiency test.

Rampur Bushahar News: 20 अभ्यर्थियों ने पास की शारीरिक दक्षता परीक्षा

Mon, 20 Apr 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
20 candidates passed the physical efficiency test.
रोहडू मेला मदैान में दो दिन भी लग रही दुकानें। संवाद
रिकांगपिओ में 37 अभ्यर्थियों ने दिखाया दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। कल्पा खंड के लिए पशु मित्र नीति के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की। रिकांगपिओ स्थित पुलिस लाइन के समीप मिनी स्टेडियम में आयोजित भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के शारीरिक मानकों की जांच की गई।
वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रतीक कश्यप ने बताया कि यह भर्ती कल्पा खंड के पांच मुख्य पशु चिकित्सालयों के लिए की जा रही है। इसमें कल्पा, सांगला, रक्छम, सापनी और पोवारी शामिल हैं। इन पांच पदों के लिए महिला और पुरुषों के 50 आवेदन प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में 37 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा में 23 महिलाओं ने भाग लिया। इनमें से 11 ने सफलतापूर्वक फिजिकल टेस्ट क्वालीफाई किया। 14 पुरुषों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 9 अभ्यर्थी ही मानकों पर खरे उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती के नियमों के अनुसार पुरुष अभ्यर्थियों को 30 मिनट में 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी थी, जबकि महिला अभ्यर्थियों के लिए 10 मिनट में 1.5 किलोमीटर की दौड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। डॉ. प्रतीक कश्यप ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी अभ्यर्थियों को मूल पहचान पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के साथ बुलाया गया था। देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को नियमों के तहत अवसर नहीं दिया गया। विभाग अब सफल अभ्यर्थियों की आगामी चयन प्रक्रिया को जल्द ही पूरा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed