{"_id":"5b5de4ff4f1c1b3b5a8b7ac5","slug":"191532880127-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरूष वर्ग में शाह और महिला वर्ग में कांधार ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरूष वर्ग में शाह और महिला वर्ग में कांधार ने मारी बाजी
Updated Sun, 29 Jul 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। रामपुर के दुर्गम क्षेत्र 15/20 की सरपारा पंचायत में श्रीखंड कला केंद्र द्वारा 47वीं पुरुष एवं महिला वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी वीर सिंह कपूर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। प्रतियोगिता में क्षेत्र भर से आई महिला और पुरुष की 15 टीमों ने भाग लिया।
आयोजक एवं क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र ने बताया कि कला केंद्र द्वारा हर वर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस प्रतियोगिता में महिला वर्ग में कांधार और रामपुर कॉलेज की छात्राओं में मुकाबला हुआ, जिसमें कांधार टीम ने प्रथम स्थान पाया और रामपुर कॉलेज की टीम द्वितीय रही। वहीं पुरुष वर्ग के रोचक मुकाबले में शाह और एसकेके सरपारा की टीम में भिड़ंत हुई, जिसमें शाह टीम के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान पर बाजी मारी। प्रतियोगिता के मुख्यातिथि ने महिला वर्ग की विजेता कांधार और पुरुष वर्ग की विजेता टीम शाह को 15-15 हजार रुपये और द्वितीय स्थान पाने वाली टीमों को सात हजार रुपये देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर कला केंद्र के उपप्रधान राजकमल, अनिल, निमा छेरिंग, उमा सदानी, हैपी सदानी, किरन, स्वीटी, विनाक्षी, प्रतिभा, पिंकू, सत्य प्रकाश, प्रमोद, किशोर, मोहित और अनिल सहित अन्य मौजूद रहे।