{"_id":"5b6f10034f1c1bf3258b45c4","slug":"181534005251-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल नपं के मनोनीत पार्षदों की सदस्यता रहेगी बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल नपं के मनोनीत पार्षदों की सदस्यता रहेगी बरकरार
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौपाल। नगर पंचायत चौपाल के मनोनीत पार्षद अपने पदों पर बने रहेंगे। एसडीएम ने कहा कि दोनों की सदस्यता न तो रद्द होगी और न ही बैठकों में उपस्थिति पर रोक रहेगी। नगर परिषद चौपाल में दो पार्षद गोविंद शर्मा और राजेश शर्मा के खिलाफ किसी व्यक्ति ने गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधीश शिमला को शिकायत पत्र में दिया है। उन्होंने एसडीएम चौपाल को जांच की जिम्मेवारी दी है। आरोपों की नायब तहसीलदार चौपाल रघुवीर सिंह जांच कर रहे हैं। एसडीएम चौपाल मुकेश रैप्सवाल ने कहा कि दोनों पार्षद अपने पदों पर बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि पार्षदों की सदस्यता रद्द करने और उन्हें बैठकों में हाजिरी होने से रोकने बारे कोई आदेश पारित नहीं हुए हैं। उधर, पार्षद राजेश शर्मा ने कहा कि उन्हें शिकायत बारे कोई जानकारी नहीं है। जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन