फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सफेद चूणी रोग से बगीचे बचाएं

सफेद चूणी रोग से बगीचे बचाएं

Sun, 20 May 2018 07:36 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
सफेद चूणी रोग से बगीचे बचाएं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहड़ू।
पाउडरी मिल्डियू (सफेद चूर्णी) रोग से बगीचों व सेब की पौधशालों को बचाना जरूरी है। यह रोग अधिकतर नई पत्तियों, कलियों, हरी टहनियों पर लगता है। रोग के फैलने से पौधे का विकास रुक जाता है तथा फल की गुणवत्ता खत्म हो जाती है।
रोग से ग्रसित पत्तियों पर सफेद पाउडर के धब्बे ऊपर तथा नीचे दोनों सतह पर उभरते हैं। रोग पत्तियों व डंडियों से बढ़ते हुए नई हरी टहनियों तक फैल जाता है। इससे संक्रमित पत्तियां मुड़कर सख्त हो जाती है। अधिक संक्रमण होने पर प्रभावित पत्तियां समय से पहले ही झड़ जाती है। रोग ग्रस्त शाखाओं की बढ़ोतरी रुक जाती है। संक्रमित कलियां फल पैदा करने में सक्षम नहीं होती है। ज्यादा संक्रमित टहनियां शीघ्र मर जाती हैं। आरंभ में टहनियों पर सफेद रंग का चूर्ण दिखाई देता है, जो बाद में बदलकर गहरे भूरे रंग का हो जाता है। सेब की परागण किस्में इस रोग से अधिक प्रभावित होती हैं। यह रोग पौधशाला में भी सबसे अधिक पनपता है।
विज्ञापन


रोग ग्रस्त टहनियां स्वयं हटाएं : कुशाल
उद्यान विकास अधिकारी डॉ. कुशाल मेहता ने बताया कि फफूंदी नाशकों के छिड़काव से फलदार पौधों में रोग की रोकथाम नहीं की जा सकती है। रोकथाम के लिए बागवानों को पौधे से रोग ग्रसित टहनियों को स्वयं हटाना होगा। पौधशालाओं में विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार फफूंदी नाशकों का छिड़काव किया जा सकता है। रोग की रोकथाम समय पर करना आवश्यक है। रोग के अधिक फैलने से पौधे व फल का विकास रुक जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed