{"_id":"5abb96ea4f1c1bf9298b456a","slug":"181522243306-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने नाटी डालकर मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने नाटी डालकर मचाया धमाल
Updated Wed, 28 Mar 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
नृत्य
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
राजकीय महाविद्यालय ठियोग में बुधवार को कॉमर्स सोसायटी ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुपमा गर्ग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष प्रो. राजेश चौहान ने मुख्यातिथि सहित कार्यक्रम में आए अन्य लोगों का स्वागत किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दीं। दिव्या ने वाणिज्य पर कविता प्रस्तुत की।
छात्राओं ने राज्यस्थानी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। चतुर्थ सत्र की छात्राओं ने नाटी डालकर धमाल मचाया। डूंगे नालुए नाटी पर प्रस्तुति ने खूब वाहवाही लूटी। निशा कुमारी ने बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ पर प्रस्तुति दी। रेणुका और रोहित ने एकल और युगल गीत प्रस्तुत किए। मंच का संचालन करते हुए गौरव और अंजली ने किया। केंद्रीय छात्र संघ की प्रधान शीतल शर्मा ने कार्यक्रम में आने वालों का आभार जताया।