{"_id":"6ad8963bc1bf10726f09abbe","slug":"isbt-accused-of-murder-of-worker-in-jubbal-arrested-from-shimla-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-172970-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जुब्बल में मजदूर की हत्या के दोनों आरोपी आईएसबीटी \nशिमला से गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जुब्बल में मजदूर की हत्या के दोनों आरोपी आईएसबीटी शिमला से गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे
विज्ञापन
. दोची के समीप एनएच-705 किनारे मिला था 33 वर्षीय नेपाली युवक का शव
. प्रारंभिक जांच में सामने आया, शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। जुब्बल के दोची के पास एनएच-705 के किनारे मिले नेपाल मूल के मजदूर के शव के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो युवकों को शिमला के अंतरराज्यीय बस अड्डे (आईएसबीटी) से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी नेपाल के रहने वाले हैं और वारदात के बाद नेपाल भागने की फिराक में थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 27 वर्षीय सूर्य दमाई उर्फ अनिश दमाई, निवासी जिला गुल्मी, नेपाल और 27 वर्षीय सुमन खड़का, निवासी जिला सल्यान, नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मृतक और दोनों आरोपियों ने घटना से पहले एक साथ बैठकर शराब पी थी। इस दौरान उनके बीच विवाद हो गया, जिसके बाद युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, 18 अक्तूबर की रात को साहिल अपने साथियों के साथ हाटकोटी से मंडोल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दोची के पास सड़क के किनारे एक युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने युवक को मृत घोषित कर दिया गया। घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान मुख्य सड़क से नीचे नाले की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर भी खून के निशान मिले। इससे पुलिस को हत्या की आशंका हुई। इस मामले में जुब्बल थाने में 19 अक्तूबर को हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मृतक की पहचान 33 वर्षीय धीरेंद्र थापा पुत्र भीम बहादुर, निवासी नेपाल के रूप में हुई। वह जुब्बल तहसील के दोची डाकघर के तहत बाउली गांव में मजदूरी करता था। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई। जांच में सामने आया कि मृतक का दो युवकों के साथ विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार, झगड़े के बाद मृतक की मौत हो गई और आरोपियों ने कथित तौर पर शव को एनएच के किनारे छोड़ दिया, ताकि मामला सड़क दुर्घटना का लगे। पुलिस से बचने के लिए दोनों आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर दिए और क्षेत्र से भागने का प्रयास किया। वे खड़ापत्थर पहुंचे और वहां से पिकअप वाहन में लिफ्ट लेकर ठियोग के समीप पहुंचे। पुलिस की नाकाबंदी के डर से उन्होंने रात जंगल में बिताई। इसके बाद अगले दिन सुबह नेपाल भागने के इरादे से शिमला पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें आईएसबीटी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी कर रही है। मामले में जांच जारी है।