फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   20 million of PHC to be built in Kungsh Building for

Rampur Bushahar News: कुंगश में दो करोड़ से बनेगा पीएचसी के लिए भवन, पहली किस्त के 50 लाख जारी

Wed, 21 Oct 2026 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
विकास की बात : छह पंचायतों के लोगों को मिलेगा लाभ, लंबे समय से अस्थायी व्यवस्था में चल रहा है स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। विकास खंड आनी के कुंगश प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के भवन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। भवन निर्माण के लिए करीब दो करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है, जबकि विभाग ने 50 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। भवन बनने से क्षेत्र की छह पंचायतों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।वर्तमान में कुंगश पंचायत घर के एक कमरे में पीएचसी संचालित हो रहा है। इससे पहले भी यह स्वास्थ्य केंद्र कई वर्षों तक किराये के कमरे में चलाया गया। स्थायी भवन न होने के कारण स्वास्थ्य सेवाएं संचालित करने में कर्मचारियों और मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में नए भवन का निर्माण पूरा होने से स्वास्थ्य केंद्र को आवश्यक सुविधाओं के साथ संचालित करने में मदद मिलेगी। पीएचसी कुंगश से कुंगश, कराणा-1, कराणा, बिनन, मुंडदल सहित आसपास की पंचायतों के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलती हैं। इन क्षेत्रों के लोगों के लिए यह स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक उपचार का प्रमुख माध्यम है। भवन बनने से मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में भी सहूलियत होगी।


भवन निर्माण के लिए करीब दो करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है। भवन की फाउंडेशन पर पहले ही दस लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और अब 50 लाख रुपये की पहली किस्त जारी हुई है। उम्मीद है कि कि नए भवन से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। - डॉ. भागवत मेहता, खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article