{"_id":"5a7c74af4f1c1b8e238b7682","slug":"181518105775-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा मंत्री ने नवाजे रामपुर कन्या स्कूल के मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा मंत्री ने नवाजे रामपुर कन्या स्कूल के मेधावी
Updated Thu, 08 Feb 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
राजकीय कन्या स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज मेधावीं छात्रा को सम्मानित।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर।
कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उनके
साथ आनी के विधायक किशोरी लाल, भाजपा नेता पीसी द्रैक, भाजपा मंडल अध्यक्ष शशिभूषण श्याम मौजूद रहे। स्कूल शिक्षकों और छात्राओं ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इसके बाद स्कूल के प्रधानाचार्य आरसी गुप्ता ने मुख्यातिथि को टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने विद्यालय की वार्षिक पत्रिका का विमोचन किया। इस दौरान समारोह में स्कूली छात्राओं नेे मुख्यातिथि के समक्ष कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनमें सबसे पहले वंदेमातरम गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने गणेश वंदना पर मनमोहक प्रस्तुति पेश की। आरजू, महक, कशिश और सखियों ने शिव तांडव नृत्य पेश किया। प्रांजल शर्मा एवं सखियों ने नारी शक्ति पर अपनी प्रस्तुति दी। श्रुति, कशिश, योगिता, खुशी, बबीता, अनामिका, रितिका, निकिता, श्रुति, सोनिका, शिल्पा, प्रेरणा, अनु प्रिया और छात्राओं की ओर से दी गई एक से बढ़कर एक प्रस्तुति को सभागार में मौजूद लोगों ने खूब सराहा। इस अवसर पर छात्राओं ने हिमाचल की समृद्ध संस्कृति और अन्य विषयों पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के बीच में स्कूल प्रधानाचार्य आरसी गुप्ता ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। इसमें स्कूल की वर्ष भर की शैक्षणिक, खेल और अन्य गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। इसमें स्कूली बेस्ट छात्रा का खिताब रुचि शर्मा को दिया गया। जबकि, खेल में बेस्ट छात्रा रचना को चुना गया। इसके अलावा शैक्षणिक में कविता देवी, कृष्णा भारती, शीतल चौहान, अनुशासन में बेस्ट छात्रा अंजलि चौहान और खुशबू, ईको क्लब में शालिनी चौहान, एनएसएस में नेहा, रुचि और प्रीति श्याम के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मुख्यातिथि ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमरदेव ने विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों के आयोजन और शिक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। इससे
पूर्व रामपुर आगमन के दौरान आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा मंत्री का कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया और उन्हें क्षेत्र की मांगों और समस्याओं से अवगत करवाया। इस मौके पर एसडीएम डॉ. निपुण जिंदल, डीएमपी देव कुमार नेगी, उपनिदेशक शिक्षा राजेश्वरी बत्ता, राकेश, निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमर देव, ओएसडी डॉ. माम राज पुंडीर, बृज लाल, अध्यक्ष नगर परिषद मीना कुमारी कार्यकारी अधिकारी बीरआर नेगी सहित कई लोग मौजूद रहे।