{"_id":"5a6498db4f1c1b8c268b59ba","slug":"181516542171-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाडी लामीसेरी में बाल मेले का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाडी लामीसेरी में बाल मेले का आयोजन
Updated Sun, 21 Jan 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी (कुल्लू)। बाल विकास परियोजना आनी के अंतर्गत वृत्त के आंगनबाड़ी केंद्र लामीसेरी में एक दिवसीय बाल मेले का आयोजन किया गया। इसमें बीडीसी सदस्य संदीपना ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इसके अलावा वार्ड सदस्य पूनमा देवी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रही।
वृत्त की पर्यवेक्षक जितेंद्रा आनंद ने बताया कि कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र लामीसेरी से संबंधित छोटे बच्चों, किशोरियों, स्थानीय महिलाओं, गर्भवती, धात्री महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने हिस्सा लिया। छोटे बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की खेल एवं गीत-संगीत गतिविधियां करवाई गई। जितेंद्रा आनंद ने विभाग की ओर से धात्री, गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और बाल विकास के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। बीडीसी सदस्य संदीपना ठाकुर ने बेटी है अनमोल योजना के बारे में बताया। इस दौरान बच्चों को पेंसिल, रबड़, गुब्बारे आदि वितरित किए गए। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका इंदिरा, शारदा, रंजना, रीना, कांता तथा विद्या सहित कई अन्य महिलाएं व किशोरियां मौजूद रहीं।