फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   नप अवैध पार्किंग से कर रहा वसूली

नप अवैध पार्किंग से कर रहा वसूली

Wed, 03 Jan 2018 06:27 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
नप अवैध पार्किंग से कर रहा वसूली
पार्किंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
रामपुर बुशहर। रामपुर के चौधरी अड्डे पर नगर परिषद बीते कई वर्षों से एनएच प्राधिकरण की भूमि पर पार्किंग बनाकर अवैध वसूली कर रहा है। बावजूद इसके जिला प्रशासन और एनएच प्राधिकरण इस पार्किंग को हटाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। इस पार्किंग के चलते यहां आए दिन आम लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

एनएच के साथ सटी इस पार्किंग से यहां रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। प्रशासन और एनएच प्राधिकरण के कई बार सूचित करने के बाद भी नगर परिषद यहां से अवैध पार्किंग नहीं हटा रहा। यहां एक वाहन को सामान लोड-अनलोड करने की अनुमति दी गई है, जबकि यहां एक साथ कई वाहनों से माल उतारने और चढ़ाने का काम रोज चलता है। नगर परिषद बैठक कर इस जमीन को खाली करने का हवाला तो दे देता है पर कई वर्ष बीतने के बाद भी नगर परिषद एनएच पर बनाई पार्किंग नहीं छोड़ रहा और न ही नप पर कोई ठोस कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही।
विज्ञापन

रामपुर शहर में दिन प्रतिदिन ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहे हैं। पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण यहां आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है और इससे आम लोगों को जूझना पड़ रहा है। एनएच के दोनों ओर वाहनों के पार्क होने से जाम के साथ-साथ पैदल चलने वाले स्कूली बच्चों और लोगों को खासी मुश्किल होती है। न्यायालय और जिला प्रशासन ने वैली साइड वाहन पार्किंग पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है। लेकिन रामपुर में नियमों को ताक पर रख कर वाहनों को वैली साइड पार्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन में पार्किंग हटाने की मुहिम होगी शुरू
एसडीएम रामपुर डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि चौधरी अड्डे में पार्किंग हटाने को लेकर कई बार नगर परिषद को नोटिस भेजे गए हैं। दो दिन के भीतर एनएच-5 से पार्किंग हटाने की मुहिम छेड़ी जाएगी।


कर्मचारियों को भेजेंगे : पासंग
एनएच प्राधिकरण रामपुर के एक्सईएन पासंग नेगी ने कहा कि यदि प्रशासन की टीम पार्किंग हटाने को लेकर कार्रवाई करती है तो वे भी इसके लिए विभाग के कर्मचारियों को भेजेंगे।

बैठक में करेंगे पार्किंग पर चर्चा : नप
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि नप की बैठक आयोजित कर चौधरी अड्डा स्थित पार्किंग को हटाने पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed