फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   भारद्वाज के मंत्री बनने से बेटी के ससुराल में खुशी का माहौल

भारद्वाज के मंत्री बनने से बेटी के ससुराल में खुशी का माहौल

Wed, 27 Dec 2017 06:00 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 06:00 PM IST
विज्ञापन
भारद्वाज के मंत्री बनने से बेटी के ससुराल में खुशी का माहौल
मंत्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
रामपुर बुशहर। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की हार के बाद रामपुर भाजपा के नेताओं को धक्का लगा है। लेकिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मंत्रिमंडल में सुरेश भारद्वाज के शामिल होने से निरथ गांव में खुशी का माहौल है। मंत्री सुरेश भारद्वाज की बेटी स्मृति भारद्वाज निरथ के संदीप मस्ताना के साथ परिणय सूत्र में बंधी है। संदीप के ससुर सुरेश भारद्वाज नए मंत्रिमंडल में शामिल होने से निरथ में लोग गदगद हैं।रामपुर आरक्षित सीट से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के समर्थक और पूर्व आईएएस अधिकारी प्रेम सिंह द्रैक चुनाव में मात खा गए थे। धूमल सुजानपुर सीट से चुनावी दंगल में हारने के बाद मुख्यमंत्री की दौड़ से बाहर हो गए थे। इससे रामपुर भाजपा के धूमल समर्थकों को निराशा हुई। लिहाजा जिला शिमला से एकमात्र मंत्री बने सुरेश भारद्वाज की खुशी रामपुर क्षेत्र में भले ही ज्यादा न दिखाई दी हो पर निरथ में जश्न का सा माहौल है। संदीप मस्ताना और स्मृति भारद्वाज का कहना है कि पिता सुरेश भारद्वाज के मंत्री बनने से रामपुर क्षेत्र और खासकर निरथ के लोगों में खुशी है। कहा कि वे उनके इलाके के विकास पर ध्यान जरूर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed