{"_id":"5a0d8a094f1c1bee688bbc4c","slug":"181510836745-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रितेश, प्रियंका को श्रेष्ठ विद्यार्थी का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रितेश, प्रियंका को श्रेष्ठ विद्यार्थी का खिताब
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल टिक्कर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया। समारोह में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रविंद्र तेगटा ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर पारितोषिक वितरण किया। छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से लोगों का जमकर मनोरंजन किया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने किया। इसके बाद छात्रों ने वंदेमातरम गीत की प्रस्तुति के साथ रंगारंग कार्यक्रम का आगाज किया। प्रधानाचार्य विकेश जनारथा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर साल भर की गतिविधियों से रूबरू करवाया। छात्रों ने नाटी की प्रस्तुति से सभी का मन मोहा। इसके अलावा विभिन्न विषयों पर आधारित नाटिकाओं का मंचन किया। जमा दो कक्षा के रितेश कुमार को स्कूल के बेस्ट छात्र तथा जमा एक कक्षा की प्रियंका सरमेट को बेस्ट छात्रा के पुरस्कार से नवाजा गया। शिक्षा के क्षेत्र में योगेश, ऋषभ टेगटा, सृजन रांटा, पलक, रतन, सेजल रांटा, अभय, निखिल, अर्पित, नीतिका, कृतिश चौहान, परीक्षा, रितेश कुमार, ऋषभ शर्मा, यशिका कुमारी, विनाक्षी, अंशुल मेहता को पुरस्कृत किया गया। खेलकूद व अन्य गतिविधियों के लिए कृतिश चौहान, नीतिश, साहिल, अमन, योगेशल, ऋषभ, हिमांशु, निकिता, पलक, तमन्ना, सुमन कुमारी, कविता, भूषण, मोनिका, प्रांजली, ऋषिता, विक्रम कंवर, महक, शगुन को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मंच का संचालन महेंद्र कुमार ने किया। इस दौरान छात्रों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।