{"_id":"59f2100a4f1c1b72548b92a2","slug":"181509036042-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कविता पाठ में शिवानी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कविता पाठ में शिवानी ने मारी बाजी
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी जल विद्युत स्टेशन की ओर से परियोजना क्षेत्र में स्थित विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए राज भाषा हिन्दी के प्रति उनकी रुचि बनाए रखने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समेज में वीरवार को भू-संरक्षण विषय पर कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस मौके पर मुख्य प्रबंधक चन्द्रकांत पाराशर ने भू-संरक्षण, भूमि को कटाव से बचाने के प्रति प्रत्येक व्यक्ति अपने निजी स्तर पर भी यदि इस काम का बीड़ा उठाए तो इस पृथ्वी को विभिन्न प्रकार के प्रदूषणों से बचाया जा सकता है। इसके अतिरिक्त संघ की राज भाषा हिन्दी के प्रयोग के विषय में भी बच्चों को अवगत कराया गया।
भू-संरक्षण विषय पर कविता पाठ प्रतियोगिता में शिवानी ने प्रथम, बबीता द्वितीय और निकिता तृतीय स्थान हासिल किया। रचना और शिवानी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य रितु आचार्य ने आयोजन के लिए एनजेएचपीएस प्रबंधन का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि भू-संरक्षण विषय आज के परिवेश में बहुत ही प्रासंगिक है। हमें जरूरत के अनुरूप ही पेड़ों का कटान करना चाहिए। उसके स्थान पर नए पौधे भी लगाने चाहिए ताकि प्रकृति का संतुलन बराबर बना रहे। इसके बाद उन्होंने प्रतियोगिता में विजेताओं को निगम की ओर से उपहार-स्वरूप प्रदान किए।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन
राम 1 परियोजना द्वारा समेज स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में अपने विचार व्यक्त करते हुई छात्रा।