फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   र्गम क्षेत्र क्याव में दरकी पहाड़ी, 224 भेड़-बकरियों की मौत

र्गम क्षेत्र क्याव में दरकी पहाड़ी, 224 भेड़-बकरियों की मौत

Sat, 15 Sep 2018 09:48 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ी दरकने से 225 भेड़-बकरियां दबीं
विज्ञापन

15/20 की दुर्गम पंचायत क्याव में हुआ भूस्खलन
प्रशासन ने मौके पर भेजी टीम
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। शुक्रवार देर शाम को गांव के साथ लगते सीडी नाले में पहाड़ी के खिसकने से सैकड़ों भेड़-बकरियां इसकी चपेट में आ गईं। घटना के बाद प्रशासन ने राजस्व विभाग और पशुपालन विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया है, जो नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 15/20 की दुर्गम पंचायत क्याव में शुक्रवार देर रात अचानक पहाड़ी खिसक गई। नाले के साथ लगती पहाड़ी से भेड़ पालक गुजर रहे थे। अचानक हुए भूस्खलन को देखकर भेड़ पालक मौके से भाग खड़े हुए। इस घटना में क्षेत्र के करीब 23 भेड़ पालकों की 224 भेड़-बकरियां मर गई हैं। सूचना मिलने के बाद प्रशासन, पुलिस और पशुपालन विभाग का दल मौके पर रवाना हुआ। प्रशासन की टीम नुकसान का आकलन करने में जुटी हुई है। कानूनगो, पटवारी के साथ पशुपालन विभाग के कर्मचारी मृत भेड़-बकरियों का पोस्टमार्टम करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

पहाड़ी दरकने से इसकी चपेट में भेड़पालक संत राम, गोपाल सिंह, प्रकाश चंद, अनु लाल, मोहन लाल, सुंदर सिंह, बहादुर सिंह, बीरबल सिंह, मोहन मेहता, राजेंद्र सिंह, शोभा राम, जगदीश सिंह, धर्म सुख, शाडू राम, पिप्लू राम, राम दास, जवाहर सिंह, सुमित्रा देवी, संडम छेरिंग, अनूप राम, जयचंद और मेहर सिंह की सैकड़ों भेड़-बकरियां काल का ग्रास बन गई हैं। इन प्रभावितों और पंचायत प्रधान बन्ना देवी ने सरकार और प्रशासन से उचित मुआवजा जारी कर राहत देने की मांग की है। एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने बताया कि पहाड़ी दरकने से भेड़-बकरियों के मरने की सूचना मिली है। प्रशासन ने संबंधित कानूनगो, पटवारी और पशु पालन विभाग की टीम को मौके पर भेजा है। यह टीम नुकसान का आकलन कर जल्द रिपोर्ट देगी। प्रशासन द्वारा प्रभावित भेड़पालकों को यथासंभव मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed