{"_id":"5b3782234f1c1bf86e8bab79","slug":"171530364451-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्लोरी स्कूल बना ओवरआल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्लोरी स्कूल बना ओवरआल विजेता
Updated Sat, 30 Jun 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। अढ़ाल स्कूल में आयोजित अंडर-14 वर्ग की खेल प्रतियोगिता में इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल रोहड़ू ने ओवरआल विजेता का खिताब जीता। प्रतियोगिता में रोहड़ू ब्लॉक के 37 स्कूलों ने भाग लिया। ग्लोरी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल रोहड़ू छात्र और छात्रा वर्गों में ओवरआल विजेता रहा।
समृद्धि चौहान को कबड्डी के लिए श्रेष्ठ खिलाड़ी, दक्ष चौहान को बैडमिंटन, अदिति कलान्टू को खो-खो में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। काजल तेगटा को बेस्ट एथलीट का खिताब मिला। डिस्कस थ्रो में अभय ने पहला स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में अभिषेक लाल्टा ने पहला स्थान पाया। लंबी कूद में लक्की सिस्टा ने पहला स्थान हासिल किया। शतरंज प्रतियोगिता में रियान रेटका ने पहला और आदित्या रेटका ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग की लंबी कूद में काजल ने पहला तथा अदिति ने दूसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में दृष्टि रांटा ने पहला तथा काजल तेगटा ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग की 400 और 600 मीटर दौड़ में काजल तेगटा ने पहला और सिमरन ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल विनय जिंटा, सोसायटी के चेयरमैन आईडी जिंटा सहित सचिव सुरेंद्र जिंटा ने सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों और सभी अभिभावकों को दिया है।