{"_id":"5a4b75f24f1c1b0f788b62ed","slug":"171514894834-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिपुओं में सस्ते आटे के सैंपल फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिपुओं में सस्ते आटे के सैंपल फेल
Updated Tue, 02 Jan 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर के सरकारी डिपुओं के आटे के सैंपल फेल होने के कारण विभाग ने शेष 88 क्विंटल 40 किलोग्राम आटे को मिल में वापस भेज दिया है। जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ईश्वर चंद्र ने बताया कि गत सप्ताह पीडीएस गंदम आटे में रेत की शिकायत पाए जाने का मामला सामने आया था, जिस पर विभाग ने तुरंत कार्रवाई की।
आटे के सैंपल एकत्रित कर निदेशालय खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले शिमला को भेजे गए। उन्होंने यह भी बताया कि सैंपल की रिपोर्ट मिलने पर आटे में रेत के अंश पाए जाने के कारण सैंपल फेल हो गया। इस पर मैसर्ज गुरू कृपा रोलर फ्लौर मिल शोघी शिमला, जहां से आटा किन्नौर में आता था, को निगम के थोक गोदाम रिकांगपिओ और दुर्गा सेवा सहकारी सभा रिकांगपिओ से शेष 88 क्विंटल 40 किलो ग्राम आटा वापस भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में संबंधित मिल के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई निदेशालय स्तर पर की जा रही है और भविष्य में भी लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिल मालिकों को बख्शा नहीं जाएगा।