फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   गांवसारी गांव में पेयजल संकट से जूझ रहे लोग

गांवसारी गांव में पेयजल संकट से जूझ रहे लोग

Sun, 28 Oct 2018 06:32 PM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
गांवसरी गांव में पेयजल संकट
विज्ञापन

गोक्सवाड़ी सड़क निर्माण से टूटी लाइन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। चिडगांव तहसील के तहत गांवसरी गांव में कई दिनों से लोग पेयजल संकट से जूझ रहे है। दो महीने पहले गांव की पेयजल योजना गोक्सवाडी सड़क निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ग्रामीणों ने कहा कि बार-बार आग्रह के बाद भी लाइन को ठीक करने की कोई पहल नहीं हो रही है।
ग्राम वासियों को कहना है कि पानी की लाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद करीब दो महीने से लोग पीने का पानी करीब दो किलोमीटर दूर से पीठ पर ढो कर ला रहे हैं। ग्राम वासी सुबदेई, ज्योति, कलम सिंह, रती राम, सुरेश कुमार, प्रमोद कुमार, भगत राम, नेगी राम, राजू, लोभा देई, रविश्वर, इंदर सेन, नेहर सिंह, बीनता देवी, उषा देवी, पिंकू, तेजू राम, राजदेवी, रोशनी, तारा चंद, हरि चंद, रति राम, कांता देवी, राकेश, कृष्ण चंद ने बताया कि पेयजल संकट के बारे में कई बार अधिकारियों, स्थानीय प्रशासन को लिखित में शिकायत की गई है। उन्होंने कहा कि मामले को संदासू के जन मंच में भी उठाया लेकिन अभी तक गांव के लोगों की इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को कौरवा चौथ के व्रत के दिन भी पीने के लिए पीठ पर पानी ढोना पड़ा है। ग्रामीणों ने सरकार से आग्रह किया है कि इस समस्या का समय पर समाधान किया जाए।
विज्ञापन

इस बारे में आईपीएच के एक्सईएन एसपी शर्मा ने बताया कि मामला उनके ध्यान में है। सड़क निर्माण से पूरी लाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है। उसको ठीक करने के लिए कुछ समय लगेगा। उसके बाद लोगों की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed