{"_id":"5b6481414f1c1b54638b63a3","slug":"161533313345-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध का मूल्य बढ़ाने को लेकर किसान सभा 9 को करेगी प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध का मूल्य बढ़ाने को लेकर किसान सभा 9 को करेगी प्रदर्शन
Updated Fri, 03 Aug 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान सभा नौ को करेगी प्रदर्शन
खरगा में किसान सभा ने बैठक कर बनाई रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
जगातखाना (रामपुर बुशहर)। निरमंड खंड की निरमंड तहसील की खरगा पंचायत के चिल्लागे गांव में किसान सभा ने क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों के साथ बैठक कर आगामी रणनीति बनाई। बैठक में केंद्र और प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 9 अगस्त को दत्तनगर में होने वाले प्रदर्शन को लेकर चर्चा की। इस प्रदर्शन में क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया।
बैठक में राज्य सचिव डॉ. ओंकार शाद ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दुग्ध उत्पादकों को दूध के दामों में बढ़ोतरी नहीं की जा रही, जिसके चलते दुग्ध उत्पादकों में रोष का माहौल है। देश और प्रदेश में जहां 45 पैसे की लागत का एक लीटर बोतलबंद पानी 20 रुपये से भी ज्यादा कीमत में बिक रहा है, वही दुग्ध उत्पादकों द्वारा 25-26 रुपये प्रति लीटर की लागत से तैयार दूध को पानी से भी कम मूल्य पर बेचा जा रहा है और दुग्ध उत्पादकों के साथ खुली लूट की जा रही है। किसानों की हितैषी बनने वाली सरकार इसको लेकर चुप्पी साधे हुए है। मिल्कफेड रोजाना 55-60 हजार लीटर दूध की खरीद करता है, जिसका मूल्य औसतन 18 रुपये देता है। इसमें से 20 हजार लीटर दूध रोजाना मदर डेरी को बेजा जा रहा। जितना दूध मिल्कफेड दुग्ध उत्पादकों से खरीद रहा है, उसकी अदायगी वो सिर्फ 20 हजार लीटर दूध बेचकर पूरा करता है। शेष 35-40 हजार लीटर दूध मुनाफे के तौर पर मिल्कफेड रखता है और दुग्ध उत्पादकों को उसके दूध का लाभकारी मूल्य देने में आनाकानी की जा रही है। इस मौके पर किसान सभा प्रेम चौहान, दयाल सिंह, सुभाष, मेहर सिंह, लीलावती, शकुंतला, गीता, तारा, मंगल देवी, जुखड़ी देवी, सीता देवी, तारामणि, कामता, ब्यासु, सीता, निशा, दिनु, रुकम, कमल, सवित्रा, कौशल्या, जटलू, तिलमनी, सुरमा, नोरा, पुरवा, शकुंतला सहित अन्य मौजूद रहे।