{"_id":"5accb5c64f1c1b4b3e8b457d","slug":"161523365318-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलाकारों को देना होगा ऑडिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलाकारों को देना होगा ऑडिशन
Updated Tue, 10 Apr 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू।
राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले में प्रस्तुति देने के लिए इस बार कलाकारों को ऑडिशन की प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। ऑडिशन 16 से 18 अप्रैल तक बी-फार्मेसी कॉलेज रोहड़ू के सभागार में लिए जाएंगे। कलाकारों का ऑडिशन लेने के लिए मेला कमेटी की ओर से विशेषज्ञों की टीम भी गठित की गई है।
राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले में प्रस्तुति देने के लिए दर्जनों कलाकारों ने मेला कमेटी के पास आवेदन किया है। सभी कलाकारों को मेले में मंच पर स्थान देना मेला कमेटी के लिए भी आसान नहीं है। ऐसे में मेला कमेटी ने इस बार कलाकारों का ऑडिशन लेने का निर्णय लिया है, जो कलाकार ऑडिशन में पास होगा, उसे प्रस्तुति देने का मौका दिया जाएगा। ऑडिशन सुबह 11 बजे से दोपहर बाद चार बजे तक लिया जाएगा। जो कलाकार ऑडिशन में नहीं आएगा, उसका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। एसडीएम व मेला कमेटी रोहड़ू के अध्यक्ष बीआर शर्मा ने बताया कि मेले में अच्छी प्रस्तुति देने के लिए ऑडिशन रखा गया है, जिसमें सभी आवेदकों का भाग लेना अनिवार्य है।