{"_id":"5a85b4bf4f1c1b2a788b5f23","slug":"161518711999-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव से बाहर सड़क बनाने पर रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव से बाहर सड़क बनाने पर रोष
Updated Thu, 15 Feb 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
रामपुर विकास खंड की पंचायत देवनगर के नैरी गांव के बाशिंदों ने उनके गांव के लिए बन रही सड़क को दूसरे स्थान से बनाने पर रोष जताया है। गुस्साए ग्रामीणों ने वीरवार को एसडीएम रामपुर डॉ. निपुण जिंदल के माध्यम से पंचायती राज मंत्री और डीसी शिमला को ज्ञापन भेजकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
पंचायती राज मंत्री को भेजे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि करीब तीन माह पूर्व देवनगर पंचायत के वार्ड नंबर दो नैरी गांव के सामुदायिक भवन से देवनगर तक संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए एससी उपयोजना के तहत डेढ़ लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई थी। इस मद में नरैण जिला परिषद सदस्य ने भी एक लाख रुपये की स्वीकृति मंजूर की। अब नैरी गांव को दरकिनार कर सड़क दूसरी जगह से निकाली जा रही है। इस कारण ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों के कहा कि मार्ग प्रस्तावित जगह से लगभग 600 मीटर नीचे से निकाला जा रहा है। इससे नैरी गांव के ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं मिलेगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के दो गांव को लाभ देने के लिए पंचायत की ओर से एससी समुदाय से जुड़े नैरी गांव को दरकिनार किया जा रहा है। ग्रामीणों ने पंचायती राज मंत्री और उपायुक्त शिमला से मामले पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की। कहा कि नैरी गांव के लिए स्वीकृत हुई सड़क को नैरी के लिए ही बनाया जाए। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि जल्द ही उनकी मांग को लेकर उचित कार्रवाई नहीं की जाती तो आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
एसडीएम से मिले प्रतिनिधिमंडल में प्रेम सिंह, काशी राम, प्रताप सिंह, दर्शन दास, बुद्धि सिंह, मंगत राम, रविंद्र कुमार, पीनू राम, मिथनु राम, राजू राम, जगदीश चंद, ओम प्रकाश भारती, बांका राम, शेर सिंह, निंजू राम, संती देवी, पुन्नू राम, बाबू राम, जुगू देवी, कृष्ण चंद, लायक राम, किशोरी लाल, कैलाश चंद, रोशन लाल, जगमोहन लाल मौजूद रहे।